KBP Times

Cocktail 2 में धमाकेदार ट्विस्ट! रश्मिका-कृति की लव स्टोरी और शाहिद की एंट्री

Entertainment news

Entertainment- बॉलीवुड की चर्चित फिल्म Cocktail 2 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म की कहानी पूरी तरह मॉडर्न और बोल्ड होने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं जबकि उनकी इस लव स्टोरी में शाहिद कपूर तीसरे एंगल के रूप में दिखाई देंगे।

कॉकटेल 2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

OCD टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप और इमोशनल कन्फ्यूजन पर आधारित होगी जहां एक अनोखा लव ट्रायंगल दर्शकों को देखने को मिलेगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक स्टोरीलाइन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन यह ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। 31 जनवरी को फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने पूरी स्टारकास्ट के साथ केक काटते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है।

यह भी पढें :‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर लॉन्च — राजस्थान, एमपी और केरल की तीन कहानियों पर आधारित 27 फरवरी को होगी रिलीज़

फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि यह मूवी सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यह 2012 में आई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रश्मिका और कृति की नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और शाहिद का रोल इस मॉडर्न लव स्टोरी को कितना दमदार बनाता है। क्या दर्शक इस नए कॉन्सेप्ट को अपनाएंगे या फिर कहानी पर विवाद खड़ा होगा? जवाब मिलेगा कॉकटेल 2 की रिलीज के साथ।

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2