KBP Times

‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर लॉन्च — राजस्थान, एमपी और केरल की तीन कहानियों पर आधारित 27 फरवरी को होगी रिलीज़

the kerala story 2 trailer

Entertainment-  ट्रेलर में भारत के तीन अलग-अलग राज्यों  राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल  की तीन हिंदू लड़कियों की कहानियों को दिखाया गया है जिनकी ज़िंदगी प्यार के नाम पर धोखे और कथित धर्मांतरण के जाल में फंस जाती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी से

ट्रेलर की शुरुआत एक डरावनी चेतावनी से होती है जिसमें कहा जाता है कि अगले 25 वर्षों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है इसके बाद कहानी राजस्थान की ओर बढ़ती है जहां एक हिंदू परिवार अपनी 16 साल की बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचता है और शिकायत दर्ज कराता है। परिवार का आरोप है कि बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। माता-पिता की बेबसी और दर्द ट्रेलर को बेहद भावनात्मक बना देता है।

मध्य प्रदेश की कहानी: प्यार के नाम पर धोखा

दूसरी कहानी मध्य प्रदेश की है जहां एक हिंदू युवती को प्रेम और शादी के वादे में फंसाया जाता है। धीरे-धीरे उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है। उसकी खामोशी  टूटता भरोसा और अकेलापन ट्रेलर में एक डरावना माहौल पैदा करता है।

केरल की कहानी: रिश्ते के बदले धर्म की शर्त

तीसरी कहानी केरल की है जहां एक युवक अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से साथ रहने की बात करता है। जब लड़की साफ कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी  तो उस पर मानसिक और सामाजिक दबाव बनाया जाता है। यहीं से कहानी खौफनाक मोड़ ले लेती है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं 

-उल्का गुप्ता

– अदिति भाटिया

-ऐश्वर्या ओझा       

तीनों की कहानियां अलग हैं  लेकिन दर्द और संघर्ष एक जैसा है

यह भी पढें : क्या टूटने वाली है Gaurav Khanna की शादी? तलाक की खबरों पर दिया जवाब

ट्रेलर ने मचाई हलचल

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे साहसी फिल्म बता रहे हैं तो कुछ इसे विवादास्पद करार दे रहे हैं। फिल्म एक बार फिर धर्म रिश्तों और पहचान जैसे संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर उठाती नजर आ रही है।

निष्कर्ष

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि समाज से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मुद्दे को सामने लाने की कोशिश है। अब देखना यह होगा कि 27 फरवरी को रिलीज़ के बाद यह फिल्म दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर क्या असर छोड़ती है।

यह भी देखें : “कार्रवाई नहीं करेंगे तो झगड़ा होगा…”प्रताप सिंह खाचरियावास की भजनलाल सरकार को चेतावनी

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2