KBP Times

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर की डेट अब एक दिन बढ़ी आगे

Dhurandhar 2

Dhurandhar : ‘धुरंधर 2’ के फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. कहा जा रहा था कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार, 6 मार्च को रिलीज होगा लेकिन अब इसकी डेट एक दिन आगे बढा दी है। रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और ये देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. वहीं फैंस इस ब्लॉकबस्टर के सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. रणवीर सिंह ने अब फ्राइडे को एक पोस्ट शेयर कर धुरंधर 2 के ट्रेलर की सही रिलीज़ डेट और टाइम को कंफर्म किया है.

ट्रेलर रिलीज़ डेट और टाइम

रणवीर सिंह ने 6 मार्च को अपने इंस्टा पर आदित्य धर डायरेक्टेड फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम कंफर्म किया है. एक्टर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे आएगा.” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “ धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है.”

रनटाइम, कास्ट और प्रोडक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर पार्ट 2 का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट होने की उम्मीद है, जो लगभग चार घंटे है. हालांकि, फिल्म का सही रनटाइम बड़े पर्दे पर आने के बाद ही पता चलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें : कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता महेंद्र बोहरा का निधन

धुरंधर 2 का किससे होगा क्लैश?

धुरंधर 2 का 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से क्लैश होने वाला था. हालांकि कुछ दिन पहले, गीतू मोहनदास की फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज 4 जून तक के लिए टाल दी थी. प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें बताया गया कि इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन्ड कर दी गई है. हालांकि अब धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह से टकराएगी.

यह भी देखें : SMS ट्रॉमा सेंटर आग कांड: नर्सिंग स्टाफ का कार्य बहिष्कार | सस्पेंशन पर भड़के कर्मचारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2