KBP Times

कसौटी जिंदगी की’ फेम करणवीर बोहरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता महेंद्र बोहरा का निधन

Mahendra Bohra passes away

Karanvir Bohra- लोकप्रिय अभिनेता करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म निर्माता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। इस खबर से अभिनेता और उनका परिवार गहरे शोक में है। करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए पलों और उनसे मिली सीख को याद किया।

पोस्ट में क्या लिखा ?

अभिनेता ने लिखा कि वह अपने पिता को बेहद प्यार करते थे और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने माता-पिता को खोया है, वही इस दर्द को सही मायनों में समझ सकते हैं। करणवीर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उनके पिता हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से दुनिया से विदा लेने की बात करते थे और ठीक वैसा ही हुआ। बिना किसी तकलीफ के उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर ने आगे लिखा कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी बहन को जिंदगी की सबसे जरूरी बातें सिखाईं- मुश्किल हालात में भी उम्मीद बनाए रखना, गिरकर दोबारा खड़े होना और जिंदगी को पॉजिटिव सोच के साथ जीना।

करणवीर ने पिता के हौसले को किया याद

करणवीर ने अपने पिता के जज्बे और हौसले को याद करते हुए कहा कि वही ताकत उन्होंने भी अपने अंदर महसूस की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें उनके बेटे के रूप में जन्म लेने का मौका मिला।

बता दें कि टीवी शो कसौटी जिंदगी की से घर-घर में पहचान बनाने वाले करणवीर बोहरा की इस पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें इस कठिन समय में मजबूत रहने की हिम्मत दी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2