KBP Times

“44 साल पहले 37 रुपये लेकर शहर आया…” 71वें जन्मदिन पर बोले अनुपम खेर

Anupam Kher Birthday

Anupam Kher Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक निजी न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आज 71 साल का हो गया हूं, लेकिन मुझे 17 साल जैसा लगता है. मुझे सच में लगता है कि उम्र सिर्फ़ एक संख्या है. मैं अपनी ज़िंदगी को एक फ़िल्म की तरह देखता हूं. मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस बुरे समय और मुश्किलों से गुज़र रहा हूं, वे सिर्फ़ फ़िल्में हैं, और मेरी किस्मत में जीत लिखी है. बुरा समय आपकी कहानियां बन जाता है. जैसे आज मैं बोलता हूं कि मैं 27 दिन रेलवे प्लटेफॉर्म पर रहा, मेरे पास खाने को नहीं था. जब मैं उस दौर से गुजर रहा था जाहिर है तकलीफ होती थी. कभी-कभी सबकुछ छोड़ देने को दिल करता था. मैं चाहता हूं कि जो लोग संघर्ष से थक गए हैं उन्हें मेरी कहानी सुनकर प्रेरणा मिले.

“44 साल पहले 37 रुपये लेकर इस शहर में आया था”
अनुपम खेर से जब सवाल किया गया कि आपको पहली बार कब लगा कि आपको कामयाबी मिल गई. इसपर उन्होंने कहा कि जब मुझे पहली बार 5 हजार रुपए मिले थे तो लगा था कि मुझे कामयाबी मिल गई. जब पहला रोल पृथ्वी थियेटर में किया था और यश चोपड़ा देखने आए थे. उन्होंने कहा था तुम तो कमाल के बंदे हो, मैं तुम्हें छोटा रोल नहीं दूंगा. वो कामयाबी थी. गरीब परिवार का कोई भी व्यक्ति बहुत आशावादी होता है. मैं 44 साल पहले 37 रुपये लेकर इस शहर में आया था. आज मेरे पास बहुत कुछ है. इनाम है गाड़ी है एसी है, मां भी है.

यह भी पढ़ें: CM योगी की मां पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री अंसारी बोले- हिंदू समाज को चिढ़ाने…

“सभी महिलाएं महान हैं”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम. मेरा सच में मानना ​​है कि जिसके पास किसी और को जन्म देने की ताकत है, वह सबसे महान है और वह एक महिला है. आपको आज और 365 दिनों की शुभकामनाएं। आप महान हैं. सभी महिलाएं महान हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2