KBP Times

CM योगी की मां पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री अंसारी बोले- हिंदू समाज को चिढ़ाने…

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath:बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम (Maulana Abdullah Salim) द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि बिहार के मौलवी का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है. यह बयान समाज में तनाव पैदा करने वाला बयान है. एक धर्मगुरू का ऐसा बयान कहीं से भी जायज़ नहीं है. मैं बिहार सरकार से अपील करूंगा कि ऐसा बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

“हिंदू समाज को चिढ़ाने की नीयत के साथ बयान दिया”
मंत्री अंसारी (Danish Azad Ansari) ने आगे कहा कि सीएम योगी के बारे में ऐसी टिप्पणी करना और गाय को उनकी मां की संज्ञा देते हुए पूरे हिंदू समाज को चिढ़ाने की नीयत के साथ जो बयान दिया है ये कही से भी सही नहीं है. उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. मौलाना समाज को भ्रमित करने और बांटने की नीयत के साथ जो ऐसा बयान दे रहे है मैं अपने कौम के लोगों से अपील करूंगा कि उन्हें भी ऐसे बयानों का विरोध करना चाहिए. क्योंकि हमारे इस्लाम में ऐसी कोई बातें नहीं सिखाई गई हैं. मौलाना हमारे समाज को इस्लाम का अधूरा ज्ञान दे रहे हैं अगर वाकई में मौलाना हमारे समाज के हितैषी होते तो बताते कि हदीस में गाय के बारे में क्या कहा गया है. हदीस में तो गाय के बारे में यहां तक कहा गया है कि गाय का दूध, घी शिफा है और गाय का गोस्त जायज नहीं है.

यह भी पढ़ें: अब इजराइल का वार, ईरान के तेल भंडार को किया तबाह

“बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं”
उन्होंने (Danish Azad Ansari) कहा कि हमारे पैगंबर ने भी कहा कि गाय का दूध, घी मुसलमानों के लिए जायज है. गाय के गोस्त से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए. मौलाना समाज को अधूरा ज्ञान दे रहे हैं उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में ऐसी टिप्पणी करके समाज में एक बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. ये पूरे तरीके से नाजायज है. ऐसे बयानों की हम कड़ी निंदा करते हैं. निश्चित तौर पर जिन मौलाना ने ये बयान दिया है उनपर बिहार सरकार को भी सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2