KBP Times

सिनेमाघरों में 12000 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी ‘अवतार 3’

avatar 3

Avatar 3 : दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपनी जादुई विजुअल्स से 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली अवतार फायर एंड ऐश (अवतार 3) अब मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर इसी जून माह में रिलीज होने के लिए तैयार है. फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की जिस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दुनिया दीवानी थी, उसकी ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. पेंडोरा की अनोखी दुनिया को एक नए और खौफनाक मोड़ पर ले जाने वाली यह फिल्म बहुत जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बेहद खुशखबरी है. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब यह फिल्म 24 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी, जहां दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।
.
आग की पूजा करने वाले नए कबीले से सामना

इस तीसरी फिल्म की कहानी जेक सली, नेतिरी और पेंडोरा के नाश्वी लोगों के सफर को आगे बढ़ाती है. अपने बच्चे को खोने के गम से जूझ रहे सली परिवार की जिंदगी में नया तूफान तब आता है, जब उनका सामना श्ऐश पीपलश् से होता है. यह नाश्वी कबीले का एक ऐसा खतरनाक गुट है जो आग की पूजा करता है और काफी आक्रामक है।

इंसानी हमलावरों की वापसी और महायुद्ध

फिल्म में केवल अंदरूनी कबीलों की जंग ही नहीं है, बल्कि पेंडोरा पर दोबारा कब्जा करने के लिए इंसानी हमलावरों की भी वापसी होती है. इंसानों और नाश्वी कबीले के बीच यह बड़ा टकराव इस बार और ज्यादा खौफनाक और बड़े पैमाने पर दिखाया गया है, जिससे बचने के लिए सली परिवार को अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़नी पड़ती है.

जेम्स कैमरून के शानदार विजुअल्स का जादू

हमेशा की तरह इस बार भी डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म में कमाल के विजुअल इफेक्ट्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि ट्रॉमा, दुख, सर्वाइवल और पारिवारिक रिश्तों की गहराई जैसे गंभीर इमोशन्स को भी बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है.

सिनेमाघरों में दिसंबर में हुई थी रिलीज

यह बहुप्रतीक्षित फिल्म पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी और इसके लाजवाब ग्राफिक्स की जमकर तारीफ की थी. बॉक्स ऑफिस पर 12000 करोड़ से ज्यादा बटोरने के बाद अब उम्मीद है कि ओटीटी पर भी यह फिल्म व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी.

यह भी पढ़ें : मलयालम सिनेमा ने खोया दिग्गज कलाकार, 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सलीम कुमार का निधन

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2