KBP Times

खतरनाक मिशन को अंजाम देती आलिया की फिल्म ‘ALPHA’ का टीचर रिलीज

Alpha film teasor

ALPHA : अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का टीजर आज रिलीज का दिया गया है। लंबे समय से फिल्म अल्फा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। यशराज फिल्म्स के बैनर तेल स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा का विषय नई जनरेशन में देशप्रेम का जज्बा एक नए अंदाज में भरने के लिए जासूस बनने की ट्रेनिंग के आधार पर है। अल्फा के पहला टीजर सामने आ गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है।

अल्फा का टीजर

टीजर देखने से साफ पता चल रहा है कि अल्फा में आलिया भट्ट अभिनेता बॉबी देओल की बेटी का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें एक जासूस बनाना चाहते हैं और खतरनाक खुफिया मिशन को अंजाम दिलवाते हैं। इस दौरान आलिया का एक्शन अंदाज पूरी टीजर की लाइमलाइट बना हुआ है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अभी अल्फा के टीजर में सिर्फ बॉबी और आलिया को हाईलाइट किया गया है। उम्मीद है कि मेकर्स की तरफ से अन्य किरदारों को लिए स्पेशल टीजर रिलीज किए जाएंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अल्फा का ये लेटेस्ट टीजर शानदार है और इसे देखने के बाद फिल्म के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। बता दें कि अल्फा के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और निर्देशक की कमान शिव रवैल ने किया है।

बदल गई अल्फा की रिलीज डेट

पहले मेकर्स की तरफ से अल्फा की रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 घोषित गई थी। लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला है और अब ये स्पाई थ्रिलर 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : “हम खुद ही अपनी सर्विस के ‘बंदर’ हैं “- बॉबी दओल के बेहतरीन अभिनय की फिल्म

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2