KBP Times

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? मॉडल से एंटरप्रेन्योर तक का सफर

Aditi Hundia Ishan Kishan girlfriend

Aditi Hundia: भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्टेडियम में खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों के साथ कई फैंस भी मौजूद थे। इसी दौरान एक चेहरा ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया मॉडल अदिति हुंडिया। मैच के दौरान वह स्टैंड से ईशान किशन को चीयर करती नजर आईं। जीत के बाद उन्हें मैदान पर भी टीम के साथ जश्न मनाते देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग यह जानने लगे कि आखिर अदिति हुंडिया कौन हैं।

 स्टेडियम में दिखीं अदिति हुंडिया

फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज हाफ-सेंचुरी लगाई, जिससे टीम इंडिया को मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। मैच के दौरान अदिति हुंडिया भी स्टैंड में बैठकर टीम को सपोर्ट करती दिखाई दीं। लाल रंग का टॉप पहने वह लाइव ब्रॉडकास्ट में कई बार नजर आईं और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करती दिखीं।

 कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया  राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की और बाद में सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग में दिलचस्पी होने लगी। उन्होंने कई फैशन शो और लोकल इवेंट्स में हिस्सा लिया और धीरे-धीरे पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : “44 साल पहले 37 रुपये लेकर शहर आया…” 71वें जन्मदिन पर बोले अनुपम खेर

 ब्यूटी पेजेंट से मिली पहचान

2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब जीता। इस जीत के बाद उन्हें 2019 में मिस सुपरनेशनल  में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

बिजनेस और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

मॉडलिंग के साथ-साथ अदिति हुंडिया बिजनेस में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपना फैशन और मेकअप ब्रांड शुरू किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।खास बात यह है कि फिल्म Dhurandhar के डायरेक्टर Aditya Dhar भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

यह भी देखें : जयपुर में सहकारी कर्मचारियों का धरना | 7 साल से वेतन नहीं, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप 

 ईशान किशन से जुड़ रहा नाम

पिछले कुछ सालों से अदिति हुंडिया का नाम अक्सर ईशान किशन के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। फिर भी मैच के दौरान अदिति का स्टेडियम में मौजूद होना और उन्हें ईशान को सपोर्ट करते देखना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2