KBP Times

‘भागम भाग 2’ की अपडेट मनोज वाजपेयी की एंट्री, परेश रावल का डबल रोल मचाएगा धमाल

Bhagam Bhag

Entertainment : कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘भागम भाग’ का सिक्वेंस ‘भागम भाग 2’ को लेकर हाल ही में जानकारी मिली है कि मनोज बाजपेयी की एंट्री हो गई है. उन्होंने गोविंदा को रिप्लेस किया है और यह बात सुनने के बाद कुछ लोग मेकर्स से काफी भी नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि- फिल्म बंद कर देनी चाहिए. जबकि, कुछ लोगों ने बताया कि गोविंदा अपनी मर्जी से बाहर हुए हैं और मेकर्स ने वापस लाने की तमाम कोशिशें की थी. खैर, अब फिल्म को लेकर एक और तगड़ा अपडेट मिल गया है.

फिल्म ‘भागम भाग’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, जो साल 2006 में आई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी. उस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा गोविंदा और परेश रावल भी अहम किरदार में थे. जबकि, नीरज वोरा ने इसे लिखा था और सुनील शेट्टी-ढिलिन मेहता ने प्रोड्यूस किया. अब बड़ी जिम्मेदारी किसके कंधों पर आ गई हैं.

‘भागम भाग 2’ में किसका डबल रोल?

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ‘भागम भाग 2’ में परेश रावल डबल रोल करते हुए नजर आएंगे. दरअसल वो बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं, जो हर तरह के रोल में कमाल करते हैं. बात कॉमिक की हो, विलेन हो या इमोशनल. उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है और वो हर बार यह साबित भी कर देते हैं. ‘भागम भाग’ में भी एक्टर थे और पार्ट 2 में उन्हें डबल जिम्मेदारी मिली है. परेश रावल से इसे लेकर बात की, तो एक्टर ने बताया कि उनका ‘भागम भाग 2’ डबल रोल होगा. वो बताते हैं कि फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और बहुत धमाल होने वाला है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब परेश रावल किसी फिल्म में डबल रोल करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

कितनी फिल्मों में परेश रावल ने किए डबल रोल?

इस लिस्ट में ‘अंदाज़ अपना अपना’ शामिल है, जिसमें राम गोपाल बजाज और विलेन श्याम गोपाल बजाज उर्फ ​​तेजा के रोल में दिखे थे. एक फिल्म में ट्रिपल रोल भी करते नजर आ चुके हैं, जो थी- ‘ओए लकी लकी ओए’ . उन्होंने जानी सिंह, गोगी अरोड़ा और डॉक्टर बी.डी हांडा के ट्रिपल रोल किए. जबकि, प्लेटफॉर्म, जनम कुंडली और चोर मचाए शोर में डबल रोल थे.

यह भी देखें : राजस्थान में गौ ह*त्या पर बवाल | पुलिस ने किया लाठीचार्ज | जयपुर में अफवाह से तनाव

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2