KBP Times

फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

O Romeo

film & Entertainment: मुंबई की एक अदालत ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ’ओ रोमियो’ पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कोर्ट ने दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी को दी गई अंतरिम राहत को भी खारिज कर दिया है, जिसने दावा किया था कि फिल्म उसके पिता के जीवन पर आधारित है.

मुंबई सिटी सिविल कोर्ट का कहना है कि इस समय फिल्म पर रोक लगाने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. यह फैसला शनिवार को जज एच. सी. शेंडे ने सुनाया.

क्या था पूरा मामला?

याचिकाकर्ता सनौबर शेख ने कोर्ट में कहा था कि फिल्म की कहानी उनके दिवंगत पिता हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तरा की जिंदगी से मिलती-जुलती है. उनका आरोप था कि बिना अनुमति उनके पिता की पहचान, निजी जिंदगी और नाम का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने 13 फरवरी 2026 को होने वाली फिल्म की रिलीज रोकने और पहले फिल्म दिखाने की मांग की थी.

याचिका में यह भी कहा गया था कि फिल्म के टीजर, ट्रेलर और प्रचार में ऐसे किरदार और सीन हैं, जो उनके पिता के जीवन जैसे लगते हैं. वहीं फिल्म बनाने वालों ने कोर्ट को बताया कि यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है, किसी असली इंसान की कहानी नहीं है और इसमें साफ तौर पर डिस्क्लेमर भी दिया गया है.

कोर्ट ने कहा कि फिल्म को पहले ही कानूनी मंजूरी मिल चुकी है और याचिकाकर्ता ने उस मंजूरी को चुनौती नहीं दी है. कोर्ट की शुरुआती राय में यह साफ नहीं होता कि फिल्म का किरदार सीधे तौर पर याचिकाकर्ता के पिता पर आधारित है. अदालत ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके नाम और निजता से जुड़े अधिकार कहां तक लागू होते हैं, यह कानून का जटिल और विकसित होता विषय है. ऐसे में तुरंत फिल्म पर रोक लगाना सही नहीं होगा. कोर्ट ने यह भी माना कि अगर किसी तरह का नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई मुआवजे के जरिए की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बयां किया दर्द, मां के निधन के वक्त घर पर नहीं थी तो क्या हुआ?

कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि याचिका काफी देर से दाखिल की गई और रिलीज के बिल्कुल करीब आकर रोक की मांग की गई. फिल्म को पहले दिखाने की मांग को अदालत ने अस्वीकार करते हुए कहा कि यह अदालत के जरिए सेंसरशिप लगाने जैसा होगा. आखिर में कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और साफ किया कि इस आदेश में कही गई बातें सिर्फ शुरुआती हैं और मामले की अंतिम सुनवाई पर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी देखेंः जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2