KBP Times

राजपाल यादव को आज मिलेगी राहत? बेल पर टिकी सबकी नजरें, परिवार ने तोड़ी चुप्पी..

Raajpal Yadav

Rajpal Yadav:  बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के लोन मामले में चेक बाउंस केस के चलते वे तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में बंद हैं। अदालत के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। आज, 12 फरवरी को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। इस फैसले पर न सिर्फ परिवार, बल्कि फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की भी नजरें टिकी हैं।

क्या आज मिलेगी जमानत?

राजपाल यादव की बेल याचिका पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अदालत को पर्याप्त आधार मिलते हैं तो उन्हें राहत मिल सकती है। परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि आज का दिन उनके लिए खुशखबरी लेकर आएगा।

बड़े भाई का बड़ा बयान – “बयानबाजी हो रही है, मदद कोई नहीं कर रहा”

इस बीच राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव का बयान चर्चा में है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में साफ कहा कि अब तक किसी भी व्यक्ति या सेलिब्रिटी की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।
उन्होंने कहा,
“अगर किसी ने मदद की है तो बताए कि पैसा कहां दिया गया? जो व्यक्ति राजपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता की पुष्टि नहीं की है।”
श्रीपाल यादव ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ बयानबाजी हो रही है। अगर किसी ने सच में मदद की है तो परिवार उसका आभारी रहेगा, लेकिन फिलहाल उन्हें ऐसी किसी सहायता की जानकारी नहीं है।

जेल जाने से पहले भाई से हुई थी आखिरी बातचीत…

एनडीटीवी से बातचीत में श्रीपाल यादव ने बताया कि जेल जाने से पहले राजपाल ने उन्हें फोन किया था और कहा था,
“चिंता मत करो। मुझे सिर्फ एक दिन के लिए अदालत जाना है और कुछ कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करनी हैं।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि राजपाल ने फिल्म में निवेश किया था और वे यह साबित करेंगे कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया था।

घर में मातम नहीं, जश्न का माहौल

जहां कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में घर में ‘मातम’ का जिक्र किया गया, वहीं परिवार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल, श्रीपाल यादव की बेटी की शादी की तैयारियां घर में जोरों पर चल रही हैं।
श्रीपाल यादव ने कहा,
“जहां 50 मजदूर काम कर रहे हों और शादी की तैयारियां चल रही हों, वहां मातम कैसे हो सकता है? हमें पूरा भरोसा है कि भाई जेल से बाहर आ जाएंगे और शादी में शामिल होंगे।”

इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन जरूर जताया है, लेकिन परिवार का कहना है कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। इस बयान ने इंडस्ट्री की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। क्या आज राजपाल यादव को राहत मिलेगी? क्या वे परिवार की खुशियों में शामिल हो पाएंगे? इन सवालों का जवाब आज की सुनवाई के बाद साफ हो जाएगा।

फिलहाल, परिवार उम्मीद और हौसले के साथ फैसले का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढें : शादीशुदा ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने मिस्ट्री मैन संग रचाई दूसरी शादी? दर्द में पति बोला- “कोई नहीं छीन सकता…”

यह भी देखें : कैब ड्राइवर का अपहरण करने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

2

2