KBP Times

शादीशुदा ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने मिस्ट्री मैन संग रचाई दूसरी शादी? दर्द में पति बोला- “कोई नहीं छीन सकता…”

VadaPavGirl: शादीशुदा 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग रचाई दूसरी शादी?
VadaPavGirl: दिल्ली की वायरल सनसनी चंद्रिका दीक्षित उर्फ ‘वड़ा पाव गर्ल’ (Bigg Boss OTT 3 फेम) एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद ही चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन के साथ शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। क्या ये सच में दूसरी शादी है या फिर सिर्फ प्रमोशनल या कंटेंट स्टंट? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कि, जिसमें वो लाल लहंगे-चोली में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। उनके साथ एक मिस्ट्री मैन शेरवानी और तलवार लिए दूल्हे के लुक में है। दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं  हाथ थामे, बाहों में समेटे, आंखों में आंखें डाले नंजर आ रहै है। लेकिन कैप्शन में सिर्फ एक शब्द है “Finally “। ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और लोगों ने इसे उनकी दूसरी शादी मान लिया। कई यूजर्स ने ट्रोल भी किया, कुछ ने बच्चे और पति का जिक्र कर सवाल उठाए।

पति युगम गेरा का इमोशनल रिएक्शन

इन तस्वीरों के बाद चंद्रिका के पति युगम गेरा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो शेयर किए, जो दिल छू गए। एक वीडियो में वो उदास होकर कहते हैं:“अगर कोई लड़की तुमसे हाथ छुड़ाकर दूर जाना चाह रही हो ना, तो उसे जाने देना चाहिए… क्योंकि वो बहुत पहले ही तुमसे दूर जा चुकी होती है।”और कैप्शन है : “जाने दो।” वही दूसरे वीडियो में और ज्यादा भावुक होते हुए कह रहै है कि “एक बात समझ आ गई है – जो मेरे नसीब में है, वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता। पर जो मेरे नसीब में नहीं है, वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता।और इसका कैप्शन लिखा है “जब तक चल रही है जिंदगी, तब तक तो जीनी पड़ेगी।”ये वीडियो देखकर लगता है कि युगम काफी दर्द में हैं और पत्नी की इन हरकतों से परेशान।

क्या ये सच में शादी है या ड्रामा?

चंद्रिका और युगम के बीच पिछले कुछ हफ्तों से घरेलू कलह चल रही है। चंद्रिका ने पहले युगम पर अफेयर का आरोप लगाया था, स्क्रीनशॉट्स और फोटोज शेयर किए थे। अब ये तस्वीरें आने के बाद:

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे प्रमोशनल फोटोशूट या कंटेंट के लिए स्टंट बताया जा रहा है।
  • चंद्रिका ने सिंदूर-मंगलसूत्र नहीं पहना, जो असली शादी में आमतौर पर होता है।
  • दोनों की लड़ाई पब्लिक हो चुकी है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
  • सोशल मीडिया पर लोग इसे फेक ड्रामा या अटेंशन ग्रैब कह रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित पहले वड़ा पाव बेचकर वायरल हुई थीं, फिर Bigg Boss OTT 3 में पहुंचीं। अब उनका पर्सनल लाइफ का ये ड्रामा उन्हें और ज्यादा चर्चा में ला रहा है। क्या ये सब सच है या सिर्फ वायरल होने का नया तरीका? समय बताएगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2