Education and Job: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी रात 11.59 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से ऑनलाइन जारी है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती?
वनपाल की भर्ती के जरिए कुल 259 पद भरे जाएंगे। इनमें 213 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। महिलाओं, विधवा और तलाकशुदा अभ्यर्थियों, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिकों और खेल प्रतिभाओं के लिए भी अलग प्रावधान किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वनपाल पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी जरूरी रखी गई है। जो छात्र इस समय 12वीं की अंतिम परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया से पहले योग्यता पूरी करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसमें अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अलग से आयु में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें : रेलवे में ग्रुप डी के 21,997 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 10वीं पास भर सकते हैं फॉर्म
इतना होगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-8 पे मैट्रिक्स में वेतन मिलेगा, जो 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। नियुक्ति के बाद दो साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस दौरान निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित वेतन और भत्तों का लाभ शुरू हो जाएगा।
यह भी देखें : जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर



