KBP Times

रेलवे में ग्रुप डी के 21,997 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 10वीं पास भर सकते हैं फॉर्म

RRB Group D Vacancy 2026

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-D के 21,997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय आधार और शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी सही-सही भरने की सलाह दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 31 जनवरी से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई है. इलके साथ ही 4 मार्च 2026 को फीस जमा कराने की अंतिम तारीख है. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 5 से 14 मार्च तक खुलेगी.

क्या रहेगी आयु सीमा?
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 33 साल निर्धारित की गई है. आयु की गिनती 1 जनवरी 2026 से होगी. एससी/एसटी वर्ग को 5 और ओबीसी कैटेगरी को 5 साल की छूट दी जाएगी. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है. जिसमें से परीक्षा देने पर 400 रुपए वापस मिल जाएंगे. इसके अलावा एससी/एसटी और महिलाओं के लिए फीस 250 रुपए है, जो परीक्षा में बैठने पर पूरी लौटाई जाएगी.

एक जोन के लिए फॉर्म भर सकता है उम्मीदवार
उम्मीदवार केवल एक रेलवे जोन के लिए ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में एक से ज्यादा जोन चुनने पर रद्द किया जा सकता है. वहीं एक ही जोन के अंदर कई पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. एक ही फॉर्म में पदों की प्राथमिकता देनी होगी. जोन चुनने के बाद उसमें बदलाव का मौका नहीं मिलेगा.

क्या है परीक्षा का पैटर्न?
सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी. जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जनरल साइंस और गणित से 25-25 प्रश्न, रीजनिंग से 30 और करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न होंगे. भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.

यह भी पढ़ें: Post Matric स्कॉलरशिप योजना की Last Date आखिरी तारीख बढ़ी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2