KBP Times

UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए सीधी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

UP Anganwadi Bharti 2026

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक और योग्य महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है.

सम्भल जिले में निकली भर्ती, जानें अंतिम तिथि

इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत सम्भल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहती हैं वे 5 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं. अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

परियोजना अनुसार पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न परियोजनाओं में खाली पदों को भरा जाएगा. पदों का विवरण इस प्रकार है:

असमोली (ग्रामीण) – 30 पद
 बहजोई (ग्रामीण/शहरी) – 40 पद
बनियाखेड़ा (ग्रामीण/शहरी) – 35 पद
गुन्नौर (ग्रामीण) – 14 पद
 जुनावई (ग्रामीण) – 12 पद
 पवासा (ग्रामीण) – 22 पद
 रजपुरा (ग्रामीण) – 09 पद
 सम्भल (ग्रामीण/शहरी) – 41 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार की जाएगी.

 निवास से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्त

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है. यदि किसी ग्राम पंचायत से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती है तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अपने पास सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, जैसे:

 – 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
 – आधार कार्ड
–  मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
 – मूल निवास प्रमाण पत्र
 – जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
 – पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें : CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर किया कमाल, 93.70% छात्र पास

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे कुछ आसान स्टेप्स में पूरा किया जा सकता है:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Latest Vacancies” सेक्शन में भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें. इसके बाद “New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद पासवर्ड बनाकर लॉगिन करें और पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.

फॉर्म भरने के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, फिर आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी देखें : जयपुर में ‘ओरण बचाओ’ पर रविंद्र सिंह भाटी की सरकार को चेतावनी

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. फाइनल चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2