KBP Times

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर किया कमाल, 93.70% छात्र पास

CBSE Board exam

CBSE : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज आज बुधवार 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट 93.70 प्रतिशत रहा है। इस बार का रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में जल्दी रहा है क्योंकि बोर्ड को 15 मई से ‘सेकंड बोर्ड एग्जाम’ शुरू करने हैं.। इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अपना स्कोर सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलेगा. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है. बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है ।  लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।

घोषणा पर खरा उतरा बोर्ड

CBSE की तरफ से पहले ही घोषणा की गई थी कि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा कर रिजल्ट अप्रैल में ही घोषित कर दिया जाएगा। CBSE ने इस साल सामान्य से करीब एक महीना पहले रिजल्ट जारी किया है।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर सबसे तेज रिजल्ट

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले सक्रिय किया गया है.

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

सबसे पहले CBSE आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

सेकंड बोर्ड एग्जाम का मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. CBSE 15 मई 2026 से ‘सेकंड बोर्ड एग्जाम’ (फेज-2) आयोजित करने जा रहा है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

NEP के तहत ‘दो बोर्ड परीक्षा’ प्रणाली की शुरुआत

इस साल की सबसे बड़ी विशेषता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू की गई ‘दो बोर्ड परीक्षा’ रही .

पहली परीक्षा: फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की गई .
दूसरी परीक्षा: मई 2026 में प्रस्तावित है .

त्रिवेंद्रम रीजन फिर रहा अव्वल

रीजन-वार प्रदर्शन में एक बार फिर त्रिवेंद्रम (99.79%) और विजयवाड़ा (99.79%) संयुक्त रूप से टॉप पर रहे हैं. वहीं, नोएडा रीजन का पास प्रतिशत 87.66% और दिल्ली रीजन का प्रदर्शन 97.38% रहा है.

MP Board का Result; बेटियों ने फहराया सफलता का परचम, किसान की बेटी ने आर्ट्स में किया टॉप

संस्थानों में KV और JNV का दबदबा
संस्थानों की बात करें तो केन्द्रीय विद्यालयों (KV) ने 99.57% और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) ने 99.42% पास प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.43% दर्ज किया गया है.

रिजल्ट के मुख्य आंकड़े
कुल पंजीकृत छात्र: 24,71,777

कुल उत्तीर्ण छात्र: 23,16,008
कुल पास प्रतिशत: 93.70%
परीक्षा की अवधि: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026

यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2