KBP Times

स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों को सिर्फ 35 दिन का ही समर वेकेशन

Holidays in schools

Holidays : आज से सरकारी और अधिकतर निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं। बहुत ज्यादा समय नहीं गुजरा जब बच्चों को फाइनल एग्जाम के बाद गर्मियों की दो महीने की Holidays का बेताबी से इंतजार रहता था। जिससे बच्चों को नानी के घर जाने और पैरेंट्स के साथ शहर से बाहर घूमने-फिरने का लंबा वक्त मिल जाता था। फिर धीरे धीरे स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां करीब 45 दिनों हुईं लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने नया फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र को पूरी तरह व्यवस्थित करने और पढ़ाई को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से इस बार छुट्टियों के दिनों में कटौती की गई है। पहले के नियमों के मुताबिक, 21 जून को सिर्फ ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के लिए स्कूल खुलते थे और फिर उसके बाद सीधे 1 जुलाई से परमानेंट पढ़ाई शुरू होती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। चूंकि नया सेशन 1 अप्रैल से ही शुरू हो चुका है, इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि 21 जून से ही स्कूलों में बच्चों की रेगुलर पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।

Holidays में भी online रहेगा पढ़ाई से जुड़ाव

भले ही स्कूल फिजिकली बंद हो गए हैं, लेकिन बच्चों का पढ़ाई से नाता पूरी तरह नहीं टूटेगा। स्कूलों ने बच्चों को गर्मियों का अच्छा-खासा होमवर्क दिया है। इसके अलावा, स्कूलों ने अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जिन पर समय-समय पर पढ़ाई और एक्टिविटीज से जुड़ी जरूरी जानकारियां भेजी जाती रहेंगी। कई स्कूल तो ऑनलाइन क्लास और डिजिटल एक्टिविटीज के जरिए भी बच्चों को व्यस्त रखेंगे। खासकर जो छात्र इस बार बोर्ड की कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं में आए हैं, उन पर स्कूलों का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा ताकि वे छुट्टियों में भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते रहें।

गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की अपील

Holidays की घोषणा के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों से एक खास और नेक अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि इस कड़कड़ाती गर्मी में बच्चे अपने घरों की छतों और आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी के परिंडे (मिट्टी के बर्तन) जरूर लगाएं। इसके साथ ही, गांवों में चल रहे जनगणना के काम में जुटे शिक्षकों का सहयोग करने के लिए भी स्थानीय लोगों को प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें : NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा पेपर, अगले साल से ऑनलाइन होगा EXAM

यह भी देखें : NEET UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा | CBI ने मास्टरमाइंड को पकड़ा | 21 जून को री-एग्जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2