KBP Times

NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा पेपर, अगले साल से ऑनलाइन होगा EXAM

NEET Exam New Date

NEET Exam New Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने के बाद अब दोबारा पेपर कराने के लिए नई तारीख का ऐलान किया है. रविवार 21 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. NTA ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि NEET (UG) 2026- परीक्षा तिथि की घोषणा, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुन परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें. neet-ug@nta.ac.in 📞 011-40759000 / 011-69227700. परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि केवल NTA की अधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें.

बता दें कि नीट 2026 की परीक्षा 3 मई को भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 22.79 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को NTA ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी. NTA की तरफ से पहले ही बता दिया गया था कि छात्रों को परीक्षा के दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है. ना ही छात्रों को कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस देने की जरूरत होगी. पहले से जमा फीस वापस मिलेगी. इसके अलावा छात्रों के एग्जाम सेंटर में भी बदलाव नहीं किया जाएगा. NTA की एक्स पोस्ट के मुताबिक, नए एडमिट कॉर्ड देने का शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
NTA ने एक्स पोस्ट के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चली रही खबरों पर ध्यान न दें. केवल ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर गई जानकारी पर ही भरोसा करें. किसी भी अनाधिकारिक मैसेज या लिंक के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.

वहीं दूसरी तरफ NEET पेपर लीक केस में सीबीआई ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पांच आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेजा गया है.

“इस बार पेपर लीक हुआ है”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अभी NTA ने NEET-UG की नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है. 21 जून को पुनर्परीक्षा की तारीख की घोषणा की है. छात्रों का भविष्य, उनके परिश्रम के प्रति संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता है. 3 मई को परीक्षा हुई थी और 7 मई को NTA के पास कहीं से आपत्ति आई कि गेस पेपर में ऐसे कुछ प्रश्न आए हैं, जो इस बार के पेपर में थे. NTA और सरकार ने तुरंत उसकी जांच की. राज्यों की एजेसियों से संपर्क किया गया. जब हमें स्पष्टता हुई कि इस बार पेपर लीक हुआ है, हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं के षड्यंत्र के कारण किसी भी सही छात्र के अधिकार वंचित हो जाएं. इसलिए हमने 12 मई को परीक्षा को रद्द कर दिया.

ऑनलाइन होगी NEET की परीक्षा
उन्होंने कहा कि हमने आज परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की. यह परीक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ लंबी लड़ाई है. तकनीक के समय में एक चुनौती बन रही है. विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जाता है, गुमराह करने की कोशिश की जाती है. सरकार ने CBI को(जांच के लिए) काम सौंपा है. CBI ने त्वरित कार्रवाई शुरु की है और इस बार CBI तह तक जाएगी. सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है. हम इस बार गड़बड़ी नहीं होने देंगे. यह छात्रों के पक्ष में निर्णय लिया गया है.

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पेपर लीक के इस प्रकरण को देखते हुए अगले साल से NEET की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड और ऑनलाइन होगी. OMR शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर के सामने बैठाया जाएगा जिससे पारदर्शिता रहे.

यह भी पढ़ें: महंगाई की चौतरफा मार, गोल्ड, दूध और CNG के बाद पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम, जेब खाली करने को रहें तैयार

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2