KBP Times

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कल आएगा, ऐसे देखें अपना परिणाम

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026:  राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. RBSE जल्द ही Class 10 का रिजल्ट जारी करने वाला है.  पहले उम्मीद की जा रही थी कि रिजल्ट 23 मार्च को जारी होगा  लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. बोर्ड के अनुसार अब रिजल्ट 24 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें.

रिजल्ट चेक करने के तरीके

छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन वेबसाइट, SMS और DigiLocker जैसे अलग-अलग माध्यमों से आसानी से चेक कर सकते हैं. सबसे आसान तरीका वेबसाइट का है. जहां छात्र आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट स्लो भी हो सकती है. ऐसे में छात्र SMS का सहारा ले सकते हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर के साथ एक छोटा सा मैसेज भेजना होता है और कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाता है.

DigiLocker से मार्कशीट कैसे पाएं

इसके अलावा DigiLocker भी एक अच्छा विकल्प है जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें DigiLocker ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करना होगा और RBSE सेक्शन में जाकर अपना रिजल्ट देखना होगा. यह तरीका खास तौर पर तब काम आता है जब छात्रों को अपनी मार्कशीट की जरूरत तुरंत होती है.

पास होने के लिए जरूरी अंक

अगर पासिंग मार्क्स की बात करें तो RBSE 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. इससे कम अंक आने पर छात्र को फेल माना जाता है.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा

पिछले साल यानी 2025 में इस परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को जारी किया गया था जिसमें कुल पास प्रतिशत लगभग 93.03% रहा था। उस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें : HPCL में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अच्छी और सुरक्षित नौकरी, एक बड़ा अवसर

फेल होने पर क्या करें

अगर कोई छात्र एक या दो विषय में पास नहीं हो पाता है तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है. इस परीक्षा के जरिए छात्र उसी साल अपने फेल विषयों को पास कर सकता है. लेकिन अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, तो उसे अगली बार पूरी परीक्षा फिर से देनी पड़ सकती है.

यह भी देखें : जयपुर की शाही गणगौर सवारी 2026 | सिटी पैलेस से निकली भव्य झांकी | विदेशी भी हुए दीवाने | KBP Times

री-एवैल्यूएशन का विकल्प

वहीं अगर किसी छात्र को अपने नंबरों को लेकर संतोष नहीं है, तो वह री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है, जहां छात्र अपने पेपर की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2