Good Job : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी की है इसमें अलग-अलग फील्ड के उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है, इसलिए अगर आप एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। HPCL इस बार देशभर में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है. इसमें ऑफिसर लेवल के कई पद शामिल हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे ज्यादा लोगों को मौका मिलेगा.
योग्यता –
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, फुल टाइम डिप्लोमा, MBA, CA, CMA या लॉ डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों के लिए फायर सेफ्टी में डिप्लोमा या संबंधित फील्ड का अनुभव भी जरूरी हो सकता है.
आयु सीमा –
उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है. सामान्य तौर पर यह 25 से 43 साल के बीच रखी गई है. अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया –
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा.सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरण पास करने के बाद फाइनल सिलेक्शन होगा.
यह भी पढ़ें : फ्रेशर्स के लिए बढ़िया जॉब पाने का मौका, BEL में डिप्टी इंजीनियर पद पर मांगे आवेदन
सैलरी –
HPCL में शुरुआती सैलरी करीब 30,000 रुपये से शुरू होकर 2,80,000 रुपये प्रति महीने तक जा सकती है. वहीं बड़े और सीनियर पदों पर सालाना पैकेज 50 लाख रुपये से 60 लाख रुपये तक भी मिल सकता है, जो इस नौकरी को और आकर्षक बनाता है.
यह भी देखें : जयपुर में किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बड़ी पहल | 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी | KBP Times
आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Careers सेक्शन पर क्लिक करें. वहां “Recruitment of Officers February 2026” पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, अपनी जानकारी भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.



