KBP Times

SI-2021 के सभी अभ्यार्थियों को री-एग्जाम में शामिल होने का अवसर

SI-Exams of RPSC

SI-Exam : एसआई-2021 भर्ती के सभी अभ्यार्थियों को री-एग्जाम में शामिल करने के राजस्थान हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 की री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स को शामिल होने का अवसर दिया है। इसके लिए कैंडिडेट्स को 8 से 22 जुलाई तक अपने आवेदन में जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी। हालांकि, जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही आवेदन अपडेट कर दिया है, उन्हें दोबारा संशोधन करने की जरूरत नहीं होगी।

आवेदन में ये अपडेट करने होंगे

आयोग के अनुसार आवेदन अपडेट करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। इसके बाद आवेदन में संशोधन कर स्वघोषणा पत्र स्वीकार करते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स एसएसओ आईडी से लॉगिन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन अपडेट कर सकते हैं। जिनका ओटीआर नई एसएसओ आईडी में माइग्रेट हो चुका है, वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकेंगे। यदि आवेदन ट्रांसफर में तकनीकी समस्या आती है तो कैंडिडेट्स 15 जुलाई तक आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की पात्रता शर्तें 3 फरवरी 2021 के मूल विज्ञापन और 7 जून 2021 के शुद्धिपत्र के अनुसार ही लागू रहेंगी।

परीक्षा का सिलेबस भी बदला

आयोग की ओर से सूचना के अनुसार परीक्षा का सिलेबस भी 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार रहेगा। आवेदन में केवल मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर ही बदले जा सकेंगे। आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्णय राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के 2 जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। आयोग ने कहा है कि 2021 भर्ती के सभी कैंडिडेट्स को फिलहाल अनंतिम रूप से री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि, ओटीआर में उपयोग किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के उपयोग की सहमति देकर ओटीपी सत्यापन के साथ आवेदन फाइनल सब्मिट करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान बोर्ड 10-12वीं एग्जाम के लिए फार्म आज से भरना शुरु, 6 अगस्त लास्ट डेट

यह भी देखें: भंभोरी गांव की दर्दनाक हकीकत | सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब का अभाव | विकास कहाँ है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2