KBP Times

राजस्थान बोर्ड 10-12वीं एग्जाम के लिए फार्म आज से भरना शुरु, 6 अगस्त लास्ट डेट

Board of education rajasthan

10th Board Fees : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म आज से भरे जाना शुरु हो गए हैं। इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेट फीस एक माह का समय दिया गया है। बोर्ड सचिव के अनुसार, लेट फीस के साथ 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 1100 रुपए, अतिरिक्त लेट फीस के साथ 13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए, दोगुनी फीस के साथ 19 अगस्त से 24 अगस्त तक 1700 रुपए और इससे ज्यादा लेट होने पर 25 अगस्त से 1 सितंबर तक 2350 रुपए फीस लगेगी।

इस बार फीस में बढोत्तरी

आवेदन फॉर्म में संशोधन की डेट 7 नवंबर से 17 नवंबर रखी गई है। बता दें कि पूर्व में यह फीस 650 रुपए थी, जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है। करीब 20 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। प्रायोगिक परीक्षा फीस में भी 100 रुपए की बढ़ोतरी कर 200 रुपए कर दी गई है, जो हर सब्जेक्ट के लिए अलग से देनी होगी। विशेष आवश्यकता वाले छात्र, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी, युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के बेटे-बेटियों और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों की कोई फीस नहीं लगेगी। इन्हें केवल टोकन शुल्क के 50 रुपए जमा कराने होंगे।

समय पूर्व कर लें संबद्वता संबंधी कार्यवाही

जिन स्कूलों की उच्च माध्यमिक स्तर की संबद्धता संबंधी कार्यवाही अभी तक पेंडिंग है, वे स्कूल बिना देरी के कार्रवाई पूरी कर लें। कार्रवाई पूर्ण नहीं होने पर ऐसे स्कूलों के परीक्षा आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर अथवा एसीपी के दूरभाष नंबर 0145-2627454 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 कल

यह भी देखें: E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब? माइलेज कम होने के दावों पर बड़ा खुलासा | E20 Petrol Truth

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2