KBP Times

NEET UG Re Exam 2026 के लिए NTA ने खोला स्क्राइब पोर्टल, 12 जून तक रजिस्ट्रेशन

NTA NEET

NTA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए स्क्राइब डिटेल्स पोर्टल चालू कर दिया है। एनटीए ने कहा है कि जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तय समय-सीमा के भीतर अपनी जानकारी जमा कर सकते हैं।

21 जून को दोबारा परीक्षा

जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले पिछले माह 3 मई को हुई परीक्षा को कुछ अनियमितताओं के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा देश और विदेश के कई केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने परीक्षा के दौरान मदद चाहने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह विशेष पोर्टल शुरू किया है। उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन

जानकारी के मुताबिक पात्र दिव्यांग उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी स्क्राइब डिटेल्स जमा कर सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स डैशबोर्ड पर जाकर रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वहां पर स्क्राइब सुविधा का चयन करके जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमा की गई जानकारी व्यू एप्लीकेशन फॉर्म सेक्शन में दिखाई देगी।

ध्यान रखें ये जरूरी तारीखें

एनटीए की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्क्राइब पोर्टल 9 जून, 2026 को खोल दिया गया है। स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 12 जून, 2026 (रात 11 बजकर 50 मिनट) तक तय की गई है। वहीं नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून, 2026 को कराई जाएगी।

एग्जाम सिटी स्लिप भी हो गईं है जारी

इस बीच एनटीए ने नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इससे उम्मीदवार यह चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है। यह स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की गई है ताकि कैंडिडेट्स को अपनी यात्रा और ठहरने की पहले से व्यवस्था करने में मदद मिल सके। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल से इस स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने साफ किया है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। नीट यूजी 2026 दोबारा परीक्षा का एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में अलग से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गर्मी से बेहाल राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2