KBP Times

गर्मी से बेहाल राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं

holidays extend in govt schools

Holidays: राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी और विभिन्न संगठनों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने नए शैक्षिक सत्र में एक बड़ा संशोधन किया है। इस नए बदलाव के तहत सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब ग्रीष्मावकाश 17 मई से शुरू होकर 28 जून तक जारी रहेगा। पहले जहां बच्चों और शिक्षकों को केवल 35 दिनों की छुट्टियां मिल रही थीं, वहीं अब इसे बढ़ाकर पूरे 43 दिन का कर दिया गया है।

छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से पहले गर्मियों की छुट्टियों में की गई कटौती और प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश (प्रिंसिपल की पावर वाली छुट्टियां) को समाप्त किए जाने का चौतरफा विरोध हो रहा था। राज्य के विभिन्न शिक्षक संगठन इस फैसले के खिलाफ लंबे समय से लामबंद थे और लगातार आंदोलन कर रहे थे। शिक्षकों का तर्क था कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियों को कम करना सही फैसला नहीं है। शिक्षकों के इस कड़े विरोध और आंदोलन को देखते हुए आखिरकार सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सूबे के शिक्षा मंत्री ने खुद मोर्चा संभाला और विभिन्न शिक्षक संगठनों, खासकर श्अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थानश् के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक की।

शिक्षक संगठनों में खुशी

इस मुलाकात और लंबी चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की ओर से उठाए गए मुद्दों को जायज माना और उनकी मांगों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी। इसी बातचीत का नतीजा है कि सरकार ने ग्रीष्मावकाश को 28 जून तक बढ़ाने का यह बड़ा फैसला लिया। सरकार के इस कदम से शिक्षक संगठनों में भी खुशी की लहर है और उन्होंने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। अब 29 जून से स्कूल दोबारा पूरी रौनक के साथ खुलेंगे।

8 दिनों की अतिरिक्त छुट्टियां

इससे पहले जारी हुए टाइम टेबल के मुताबिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक ही तय की गई थीं। लेकिन सरकार के इस नए फैसले के बाद अब विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को ही पूरे 8 दिनों की अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। इस फैसले से बच्चों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि उन्हें इस चिलचिलाती गर्मी में घर पर रहकर आराम करने और मौज-मस्ती करने का कुछ और वक्त मिल गया है।

यह भी पढ़ें : खान सर को मिली बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस से केस डायरी की भी मांग

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2