KBP Times

DRDO Recruitment 2026: साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, DRDO में 33 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DRDO Recruitment 2026

DRDO Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक के रूप में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. डीआरडीओ के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने साइंटिस्ट C, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट E के कुल 33 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.चयनित अभ्यर्थियों को रक्षा अनुसंधान और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा.

कुल 33 पदों पर होगी भर्ती
डीआरडीओ द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार साइंटिस्ट E के 2 पद, साइंटिस्ट D के 11 पद और साइंटिस्ट C के 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.चयनित अभ्यर्थियों को रक्षा तकनीक, अनुसंधान एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का अवसर मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी की डिग्री होना अनिवार्य है.संबंधित विषयों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सहित निर्धारित शाखाओं की योग्यता मांगी गई है.इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए निर्धारित कार्य अनुभव भी आवश्यक होगा.अनुभव की अवधि पद के स्तर के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क क्या रहेगा?
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है.साइंटिस्ट C, D और E पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच रखी गई है.वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.सामान्य,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा.जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट, सड़क पर उतरे छात्र, सुरक्षा की मांग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2