KBP Times

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट, सड़क पर उतरे छात्र, सुरक्षा की मांग

Khan Sir Coaching Attack

Khan Sir Coaching Attack: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को भी गिरफ्तार किया है.पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी है.वहीं हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानि बुधवार को बंद किया गया है. खान सर ने कहा है कि आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी. उन्होंने बताया कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पहले खान सर ने कोचिंग सेंटर पर 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था. हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए. खान सर की ओर से दायर एफआईआर में भी गोलीबारी का जिक्र नहीं है और पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KBP Times (@kbptimes)

हमले की घटना के बाद कोचिंग छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग है कि जब तक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. वहीं हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं. इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए. पोस्टर भी फाड़े गए.

खान सर की छात्रों से अपील
खान सर फायरिंग के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने छात्रों से सड़क खाली करने की अपील की. साथ ही कहा कि हम यहां किसी हमले के लिए तैयार नहीं थे, मारपीट करने के लिए नहीं बैठे थे.गार्ड का सिर फोड़ दिया गया.खान सर ने बताया कि जिस समय हमला किया गया उस समय ज्यादातर गार्ड्स ड्यूटी खत्म कर जा चुके थे. एक गार्ड को बेरहमी से पीटा गया, उसे PMCH में भर्ती कराया गया है. हमलावरों के निशाने पर पता नहीं कौन था.

खान सर ने कहा कि हमारी कोशिश यही रहती है कि गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाया जाए और इसमें कुछ लोग बाधा बनते हैं लेकिन हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है.यहां पुलिस-प्रशासन ने सजगता दिखाई है.सभी अधिकारी यहां देर रात तक मौजूद थे.पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दी जाए.किसी को भी आपसी द्वेष नहीं रखना चाहिए.यहां सुरक्षा मुहैया कराई जाए,इसके लिए हम आवेदन जरूर देंगे.

क्या है विवाद की वजह?
खान सर की कोचिंग के पास ज्ञान बिंदु कोचिंग है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था.उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया. हमले के बाद खान सर ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

“अपराधी पकड़ा भी जाएगा और उसे सजा भी होगी”
‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान पर हमले को लेकर JDU नेता संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रिकॉर्ड है कि सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित रखने की है,इस पर कोई समझौता नहीं है.आपने देखा होगा कि बिहार में जितने भी अपराधी थे,उन सबका इंतजाम नीतीश कुमार ने कर दिया.अभी जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार है उसमें भी वही इलाज होगा.यदि अपराध होगा तो अपराधी पकड़ा भी जाएगा और उसे सजा भी होगी.

यह भी पढ़ें: फिर छिड़ी अमेरिका-ईरान में जंग! ड्रोन और मिसाइल अटैक से दहला कुवैत-बहरीन, US बोला- सभी हमले नाकाम

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2