KBP Times

MP Board का Result; बेटियों ने फहराया सफलता का परचम, किसान की बेटी ने आर्ट्स में किया टॉप

MP Board result

MPBoard : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBoard) की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है। उज्जैन की होनहार छात्रा ज्योति यादव ने Arts में स्टेट लेवल की मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है। ज्योति यादव की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वह एक साधारण किसान परिवार की बेटी है। ज्योति की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए, तो सुख-सुविधाओं की कमी सफलता के आड़े नहीं आ सकती।शिवपुरी जिले की कुमारा तुसली राजावत और चंचल कुशवाह ने 493/500 मार्क्स के साथ एग्रीकल्चर ग्रुप में टॉप किया है। बायोलॉजी केटेगिरी में तन्वी कुमावत ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 492/500 अंक प्राप्त करते हुए बायोलॉजी ग्रुप में टॉप किया है।

टॉप 5 में बनाई जगह

ज्योति यादव ने MP Board 12वीं की परीक्षा में 500 में से कुल 485 अंक प्राप्त किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 97 रहा। ज्योति ने अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके अलावा भूगोल में 98, राजनीति विज्ञान में 97, इतिहास में 96 और हिंदी में 94 अंक प्राप्त किए हैं। ज्योति उज्जैन के एक सरकारी स्कूल की छात्रा हैं इस सफलता से ज्योति के परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें : NPCL : इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए 74 हजार स्टाइपेंड वाली नौकरी

10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल स्थित सीएम निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर (MPBoard)  रिजल्ट की घोषणा की। साथ ही, सभी परीक्षा में भाग लेकर उत्तीर्ण रहे छात्रों को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि, एमपी बोर्ड (MPBoard) में 12वीं का रिजल्ट 76.08 फीसदी तो, 10वीं का 73.42 फीसदी रहा। इधर, निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी से ज्यादा रहा।

यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2