AIBE : बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE ) 21 के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, वकालत की प्रैक्टिस करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एंड पेपर मोड में होगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (हार्ड कॉपी) साथ ले जाना कंपलसरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड में ये अहम जानकारियां शामिल होंगी:
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का फोटो
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
परीक्षा की तारीख और समय
रिपोर्टिंग टाइम
आवेदन संख्या (एप्लीकेशन नंबर)
अगर किसी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में कोई गलती या नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टेक मिलती है तो वे, काउंसिल के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 011 49225022 या 011 49225023 पर कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे ईमेल आईडी aibe.helpdesk@gmail.com पर ईमेल भी भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करेंएडमिट कार्ड
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: –
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड (AIBE XXI) के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका AIBE 21 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें और इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य की जरूरत के लिए संभाल कर रखें।
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com को समय-समय पर चेक करते रहें।
यह भी पढें : SBI; देश के सबसे बड़े बैंक ने निकाली अपरेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती
यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times



