KBP Times

बिना इंटरनेट चलेगा देसी AI, फास्ट और पूरी तरह प्राइवेट टेक्नोलॉजी का दावा

AI education

Local Technology & Education: भारत के टेक विशेषज्ञ और नीति निर्माता लंबे समय से ऐसे ऑन-डिवाइस AI मॉडल की मांग कर रहे हैं जो बड़े और ज्यादा संसाधन खपत करने वाले डेटा सेंटर्स पर निर्भरता कम कर सकें। बेंगलुरु का Sarvam AI मॉडल ने ‘Sarvam Edge’ के साथ Sovereign AI इंफ्रास्ट्रक्चर के कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाया है। इसे एक इनोवेटिव ऑन-डिवाइस एआई प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया गया है। यह प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन्स और लैपटॉप पर एडवांस्ड स्पीच रिकग्निशन, ट्रांसलेशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसी क्षमताओंो ऑफलाइन चलाने में इनेबल बनाता है। यह मॉडल ज्यादा इंटिग्रल एआई सर्विसेज ऑफर करने के लिए एडवांस्ड LLMs जैसे Google Gemini और ChatGPT को चुनौती देता है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत खत्म

भारत की संप्रभु एआई मॉडल विकसित करने की महत्वाकांक्षा के हिसाब से, Sarvam Edge एआई इन्फरेंस को क्लाउड सर्वरों से हटाकर लोकल कंज्यूमर हार्डवेयर पर ले जाता है। जिससे लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत खत्म हो जाती है। Sarvam Edge इंटरनेट पर निर्भरता, देरी (लेटेंसी), हर सवाल की लागत और डेटा गोपनीयता जैसी समस्याओं को कम करता है जो आमतौर पर सर्वर-बेस्ड LLMs में देखने को मिलती हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि यह एआई मॉडल उन जगहों पर भी काम करेगा जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इससे दूर-दराज़ या कठिन इलाकों में भी स्मार्ट सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Sarvam Edge: मुख्य फीचर्स और लैंग्वेज सपोर्ट

कॉम्पैक्ट और ऑप्टिमाइज़्ड मॉडल्स के जरिए Sarvam Edge तीन मुख्य फंक्शन ऑफर करता है: मल्टीलिंगुअल स्पीच रिकग्निशन (Multilingual speech recognition): यह फीचर अपने-आप भाषा पहचानते हुए रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन करता है और लाइव ऑडियो इनपुट से भी तेज़ गति से स्पीच को प्रोसेस करता है। टेक्स्ट-टू-स्पीच (Speech synthesis): नैचुरल और इंसानी आवाज़ जैसा ऑडियो आउटपुट देता है। बहुभाषी अनुवाद (Multilingual translation): तुरंत दो-तरफा (bidirectional) अनुवाद की सुविधा मिलती है। Sarvam Edge स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच के लिए कुल 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जबकि ट्रांसलेशन फीचर 11 भाषाओं (अंग्रेज़ी सहित) में 110 लैंग्वेज पेयर्स को कवर करता है।

मेमोरी का इस्तेमाल कम और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित

Sarvam AI का कहना है कि इसके मॉडल यूनिफाइड और कुशल हैं जिन्हें प्रदर्शन से समझौता किए बिना बेहतर तरीके से कंप्रेस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे मेमोरी का इस्तेमाल कम और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित होता है। इसके साथ ही, मॉडर्न मोबाइल प्रोसेसर और लैपटॉप पर इसे चलाने के लिए किसी खास हार्डवेयर की जरूरत नहीं होती। परफॉर्मेंस की बात करें तो सबसे बड़ी खासियत रियल-टाइम प्रोसेसिंग स्पीड है। जैसे कि डेमो के दौरान MacBook Pro पर 40 टोकन प्रति सेकंड से अधिक की गति हासिल की गई। कुछ मामलों में पीक मेमोरी इस्तेमाल 10GB से कम रहा जो यह दिखाता है कि यह मॉडल मौजूदा उपभोक्ता डिवाइस पर भी प्रभावी रूप से चल सकता है।

यह भी पढ़ें : AI टेक्नोलॉजी का Big Event कल नई दिल्ली में, 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO होंगे शामिल

Sarvam Edge के साथ AI ज्यादा प्राइवेट और फास्ट

सर्वम एआई का कहना है कि Sarvam Edge डिवाइस पर ही इंटेलिजेंस उपलब्ध कराकर एआई को ज्यादा तेज़, प्राइवेट और हर जगह सुलभ बनाएगा। को-फाउंडर Pratyush Kumar ने X पर लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, ”उन्होंने कहा, “ड्रॉप 10/14: हम Sarvam Edge की घोषणा कर रहे हैं जो इंटेलिजेंस को ऑफलाइन और डिवाइस पर चलाने की हमारी समर्पित पहल है। हमारा लक्ष्य ऐसा एआई बनाना है जो कुशल, निजी और हर जगह सुलभ हो।” यह प्लेटफॉर्म लीडिंग ग्लोबल डिवाइस निर्माताओं के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है ताकि मॉडल के डिज़ाइन को हार्डवेयर क्षमताओं के अनुरूप ढाला जा सके और ऑन-डिवाइस एआई को आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी देखें : “मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” बलाई समाज के कार्यक्रम में भावुक हुए भामाशाह | Ambedkar Community

कम कनेक्टिविटी क्षेत्रों में काम का

Sarvam Edge जैसे ऑनबोर्ड एआई मॉडल के संभावित इस्तेमाल की बात करें तो इसमें शिक्षा (ऑफलाइन ट्यूटर), एक्सेसिबिलिटी (रियल-टाइम वॉयस असिस्टेंस), वित्त (सुरक्षित लोकल प्रोसेसिंग), प्रोडक्टिविटी टूल्स और वॉयस-आधारित ऐप्स शामिल हैं। यह खासतौर पर भारत के ग्रामीण या कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में बेहद काम का साबित हो सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2