KBP Times

“बदतमीजी की पराकाष्ठा…” यूथ कांग्रेस के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary

AI Summit Youth Congress Protest: यूथ कांग्रेस के विरोध पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह बदतमीजी की पराकाष्ठा थी. हमने सदन के अंदर और सदन के बाहर भी विपक्ष की भूमिका देख ली. ऐसा लगता है कि वे लोकतंत्र के स्थापित परंपराओं और नियमों का पालन नहीं करना चाहते. पहली बार देश में यह कार्यक्रम हो रहा है, यह हमारे देश के नौजवानों के कौशल, सामर्थ्य का पर्व है, विश्व के 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए हैं और एक अच्छी छवि लेकर वे जा रहे हैं. जहां एक तरफ इतनी सकारात्मक बात हो रही है, भारत के कई स्टार्टअप आगे आ रहे हैं. वहीं, देश के करोड़ों युवाओं को विपक्ष ने यह संदेश दे दिया कि आने वाले कई सालों तक वे सत्ता में नहीं आना चाहते क्योंकि विपक्ष की भी यह जिम्मेदारी होती है कि वे जनता को यह प्रदर्शित करें कि अगर हम सरकार में होंगे तो हम क्या करेंगे तो कोई अच्छे काम वे नहीं बता पा रहे और एक नकारात्मक स्थिति में फंस गए हैं.

“वे शेमलैस, टेस्टलैस और ब्रेनलैस हैं”
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल शर्ट लेस प्रोटेस्ट नहीं किया है बल्कि उन्होंने बताया है कि वे शेमलैस, टेस्टलैस और ब्रेनलैस हैं. आज इसी कारण पूरे देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है. सभी कह रहे हैं कि इन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, वह भारत विरोधी है. ये लोग भाजपा विरोध में उतरते-उतरते देश विरोध में उतर जाते हैं. इन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की चेष्टा की है. इनके अलायंस पार्टनर और देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है.

यह भी पढ़ें: “सच्चाई दिखाने की कोशिश…” केरल स्टोरी 2 पर छिड़े विवाद के बीच प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह का बड़ा बयान

“देश की जनता इसका जवाब देगी”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी. यह किराए के गुंडों से AI इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है. उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है और देश की जनता इसका जवाब देगी.

“कांग्रेस सदस्यों ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन”
भाजपा विधायक राजकुमार भाटिया ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि जब-जब देश की अस्मिता और सम्मान के साथ कहीं भी कोई बात होगी, तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इसी प्रकार विरोध करेगा. ये विरोध उन गद्दार लोगों के प्रति है जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती. जब भारत वैश्विक स्तर पर तरक्की करने की बात कर रहा था, तब राहुल गांधी के युवा कांग्रेस सदस्यों ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2