KBP Times

AI टेक्नोलॉजी का Big Event कल नई दिल्ली में, 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO होंगे शामिल

AI Impact Summit

AI Impact Summit : नई दिल्ली में सोमवार को आधुनिक और भविष्य की टेक्नोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें अनेक देशों के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल होंगे। देश में एआई टेक्नोलॉजी को लेकर यह सबसे बडा ईवेंट होगा. ये टेक्नोलॉजी जगत का एक बड़ा इवेंट है, जिसको लेकर भारत में बड़ी तैयारी की गई है. इस इवेंट में दुनियाभर से लोग शामिल होने जा रहे हैं, जिनकी संख्या 2 लाख के करीब है. और कई बड़ी टेक कंपनियां भी शामिल हैं. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बताया कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ और उनका मालिक शामिल होंगे.

AI Impact Summit में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपतियों की लिस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शामिल होने जा रहे हैं. उपराष्ट्रपति के लेवल पर गुयाना के भरत जगदेव और सेशेल्स के सेबेस्टियन पिलाय प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. MEA के अनुसार यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों लोग, पृथ्वी और प्रगति पर आधारित है. यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाता है.

इन 9 देशों के प्रधानमंत्री होंगे शामिल

AI Impact Summit के दौरान करीब 9 देशों के प्रधानमंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. उनमें आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पाे, स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज़, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम.

यह भी पढें : देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन

AI Tech कंपनियों के CEO भी होंगे शामिल

समिट में दुनियाभर से एआई कंपनियों के सीईओ भी इसमें शामिल होंगे. इसमें अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई शामिल होने जा रहे हैं.

यह भी देखें : “वकील साहब आप टाइम पर आओ!” जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल बना ट्रैफिक जाम का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2