KBP Times

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Dharm and Rashiphal

Astrology: जिन लोगों की वृषभ, तुला और कुंभ राशि है उनके लिए ज्योतिष गणना अच्छी खबर लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इनके राशि या नक्षत्र बदलने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। शनिवार 22 फरवरी को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और इनका गोचर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। पूर्वा भाद्रपद गुरु का नक्षत्र है और इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों के जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं और आर्थिक लाभ भी इनको प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद शुक्र आपके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है और फरवरी का आखिरी सप्ताह आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। धन का निवेश किया था तो इस दौरान अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। कारोबारियों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार का विस्तार होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे, संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। इस राशि के कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुक्र परिवर्तन के बाद अनजान स्रोत से धन लाभ मिलने के आसार हैं। अगर किसी को धन उधार दिया था तो वो भी वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए थे और फरवरी माह में रिजल्ट आने वाला है तो खुशखबरी मिलने के आपको योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा और गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। करियर क्षेत्र में किसी दोस्त की मदद से अच्छे बदलाव आप देख सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : घर में सुख शांति के लिए पूजा घर के वास्तु नियम को अपनाएं

कुंभ राशि

शुक्र आपकी ही राशि में बैठकर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं इसलिए उनका राशि बदलना आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा। व्यापारी वर्ग को फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और कुछ लोग लव पार्टनर से शादी करने का विचार बना सकते हैं। शुक्र आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार लेकर आएंगे और संचित धन में वृद्धि होने के योग हैं। कुछ लोग योग-ध्यान के जरिए स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

यह भी देखें : जयपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क

Healthy boy

Health Tips: बच्चे का दुबलापन दूर करें खिलाएं ये पौष्टिक चीज़ें

Jayant Chaudhary

“बदतमीजी की पराकाष्ठा…” यूथ कांग्रेस के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

NIOS and students

फर्जी वेबसाइटों से सावधान! NIOS ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट