KBP Times

फर्जी वेबसाइटों से सावधान! NIOS ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट

NIOS and students

NIOS alert students: देशभर में ओपन स्कूलिंग की पढ़ाई कराने वाला राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अहम जानकारी छात्रों के साथ शेयर की है। NIOS ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप NIOS से जुड़ी गलत जानकारी फैला रहे हैं। ये लोग कोर्स, एडमिशन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट से जुड़ी झूठी बातें बताकर छात्रों और शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। संस्थान के नाम पर 150 से अधिक फर्जी वेबसाइट और यू-ट्यूब चौनल चलाए जा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है और कई मामलों में उनसे पैसे भी वसूले जा रहे हैं। NIOS ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नकली वेबसाइट से सावधान

संस्थान ने साफ कहा है कि कई नकली वेबसाइटों ने अपने होम पेज और कंटेंट को इस तरह तैयार किया है कि पहली नजर में वे बिल्कुल असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं। असली और नकली में फर्क करना आसान नहीं है, यही वजह है कि कई लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को दपवे.ंब.पद के अलावा कोई और वेबसाइट एनआईओएस के नाम से काम करती दिखे, तो उसकी जानकारी तुरंत ेंच/दपवे.ंब.पद पर भेजने को कहा गया है।

भ्रामक जानकारी और धोखाधड़ी का खेल

संस्थान के मुताबिक, कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप NIOS से जुड़ी गलत जानकारी फैला रहे हैं। ये लोग कोर्स, एडमिशन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट से जुड़ी झूठी बातें बताकर छात्रों और शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। कई साइट्स पर व्हाट्सऐप नंबर भी दिए गए हैं, जिनके जरिए फीस या रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। एनआईओएस ने साफ किया है कि उससे जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023, शारीरिक परीक्षा 16 मार्च से शुरु

अभ्यर्थियों को सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर ही जाएं। इसके अलावा अगर कोई दूसरी वेबसाइट एनआईओएस की सामग्री दिखाती हुई नजर आए तो उसे तुरंत संदिग्ध मानें। संस्थान ने यह भी कहा है कि ऐसी फर्जी वेबसाइटों या ऐप्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल या बैंक डिटेल बिल्कुल शेयर न करें। इससे आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। फिलहाल एनआईओएस के जरिए छह महीने के ब्रिज कोर्स में शिक्षकों का नामांकन चल रहा है। उन छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या करें, क्या न करें

केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, किसी अनजान व्हाट्सऐप नंबर पर पैसे न भेजें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें, संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड न करें

यह भी देखें : जयपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2