KBP Times

CBSE 12th रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026:

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष कुल 85.20 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकते हैं. छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker, UMANG App, SMS और IVRS (फोन कॉल) के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8.5 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड के अनुसार, पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया गया, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया जा सका.

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा. होमपेज पर दिखाई दे रहे CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें. सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा. छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

IVRS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
CBSE ने छात्रों के लिए फोन कॉल के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. दिल्ली के छात्र: 24300699 पर कॉल करें और अन्य राज्यों के छात्र: 011-24300699 डायल करें. कॉल के दौरान जरूरी जानकारी देने के बाद छात्रों को उनका रिजल्ट फोन पर बता दिया जाएगा.

UMANG App से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया- सबसे पहले मोबाइल के Play Store से UMANG App डाउनलोड करें. ऐप ओपन करके अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें. सर्च बॉक्स में CBSE टाइप करें. CBSE सर्विस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें. Submit बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित सेव कर सकते हैं.

DigiLocker पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले DigiLocker की अधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें. इसके बाद अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े लॉगिन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें. अगर आपका अकाउंट नहीं बना है, तो पहले नया अकाउंट बनाएं. लॉगिन करने के बाद ‘Education’ या ‘CBSE Results’ सेक्शन में जाएं. वहां ‘CBSE Class 12 Marksheet 2026’ के विकल्प पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. मार्कशीट डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, नहीं चुन सकेंगे एग्जाम सिटी, कब होगी परीक्षा?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2