KBP Times

CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, नहीं चुन सकेंगे एग्जाम सिटी, कब होगी परीक्षा?

CTET 2026 Registration

CTET 2026 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार अब CTET की आधिकारिक वेबसाइट(ctet.nic.in)पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून 2026 तय की गई है, जबकि परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है.खास बात यह है कि इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और परीक्षा केंद्र बोर्ड की ओर से तय किए जाएंगे.

आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी तारीखें और योग्यता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है.उम्मीदवार अब CTET Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है.उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 जून ही रखी गई है. वहीं, फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026 तक खुलेगी.रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.जरूरत पड़ने पर परीक्षा 5 सितंबर को भी कराई जा सकती है.एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक आने की संभावना है.

कौन दे सकता है परीक्षा
CTET परीक्षा दो पेपर में आयोजित होती है. पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं पेपर-2 उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं.पेपर-1 के लिए उम्मीदवार का 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और D.El.Ed होना जरूरी है.जबकि पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed डिग्री अनिवार्य है.आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है.

बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा
CTET परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी.उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे.

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.फिर फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर ऑनलाइन फीस जमा करें.आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.87% स्टूडेंट पास, टॉपर का 700 में से सिर्फ 1 नंबर कटा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi

10 चौके, 8 छक्के, 29 गेंद, 94 रन, वैभव ने खेली तूफानी पारी, लंका से सूद समेत लिया बदला

NEET ReExam

जयपुर में NEET-Re Exam, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर कर रहे मॉनिटरिंग, 24 आरएएस अधिकारी तैनात

America-Iran

होर्मुज स्ट्रेट में कमाई का लालच, ईरान के बाद अमेरिका भी जहाजों पर टैक्स लगाने पर उतारु

Indian Navy New Warship

3 स्वदेशी युद्धपोत बढ़ाएंगे नौसेना की ताकत, PM मोदी बोले- भारत के समुद्री भविष्य में एक इन्वेस्टमेंट है…

NEET Re Exam 2026

551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र, CCTV, जैमर, 88 हजार कर्मचारी, NEET EXAM की जानें कैसी है तैयारी?

Gupt Navratra

गुप्त नवरात्र करने से मिलती है मां दुर्गा की विशेष कृपा

Narendra Modi

“कांग्रेस बंगाल को लावारिस छोड़ना…” पश्चिम बंगाल के हुगली में PM मोदी ने बोला हमला

Fashion changing

बदलता फैशनः जेंट्स ड्रेस की ओर आकर्षित होती युवतियां

Maruti Temple Collapse

महाराष्ट्र के परभणी में मारुति मंदिर के हॉल की छत गिरी, 30-40 लोग मलबे में दबे, मची अफरा-तफरी

2

2