KBP Times

घर छोड़ने के बहाने कंपनी मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप

उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक होटल में 20 दिसम्बर को बर्थ-डे व न्यू ईयर पार्टी आयोजित थी। पार्टी देर रात तक चली, जहां शराब का सेवन हुआ। रात करीब 1ः45 बजे घर छोड़ने के बहाने महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे कार में बैठाया, जिसमें पहले से उसका पति और कंपनी सीईओ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: “मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं…” जया किशोरी ने क्यों कही ये बात 

रास्ते में बेसुध कर वारदात
पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में स्मोकिंग आइटम दिलाकर उसे भी सेवन कराया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आने पर कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया गया। सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा गया।
डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना
पीड़िता ने बताया कि बाद में उसने कार के डैशकैम का ऑडियो-वीडियो चेक किया, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड मिलीं। इसके आधार पर पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी देखें : पिंक सिटी में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध: सड़कें खुली हैं, लेकिन ऑटो रिक्शा चालक लूटपाट कर रहे हैं!

जांच महिला अपराध शाखा को
मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की कानूनी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने की बात कही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Congress meeting in kekri

केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

2

2