KBP Times

मोतिहारी में हैरान करने वाली घटना: कुत्ते की हत्या कर ‘खरगोश का मांस’ बताकर बेचा, कई ग्रामीण बीमार, आरोपी फरार

बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे और पैसों की जरूरत में ऐसी घिनौनी हरकत कर डाली, जिससे पूरा गांव सन्न रह गया। आरोपी ने एक कुत्ते को मारकर उसका मांस खरगोश का मीट बताकर ग्रामीणों को बेच दिया। मांस खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सच्चाई सामने आई।

पैसे और नशे के लिए रची खौफनाक साजिश

घटना मधुबन प्रखंड के गरहिया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहिया गांव की है। गांव के लोगों के मुताबिक, मंगरु सहनी नाम का युवक शराब का आदी है और अक्सर नशे की हालत में विवाद करता रहता है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के लिए जब उसके पास पैसे नहीं थे, तो उसने खतरनाक रास्ता अपनाया।

आरोप है कि मंगरु ने गांव में एक कुत्ते को पकड़कर उसकी हत्या की, फिर शव के टुकड़े किए और मांस को खरगोश का बताकर गांव में बेचना शुरू कर दिया।

ठंड के मौसम का उठाया फायदा

ठंड के मौसम में जब मांस की मांग बढ़ी हुई थी, तब कई ग्रामीण उसकी बातों में आ गए। आरोपी ने करीब 1000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मांस बेचा और इस तरह करीब 15 लोगों से पैसे वसूल लिए। इन पैसों से उसने शराब खरीदी और पी।

मांस खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

ग्रामीणों ने बताया कि मांस खाने के कुछ घंटों बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चों की भी तबीयत अचानक खराब हो गई। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि इतनी संख्या में लोग एक साथ बीमार क्यों पड़ रहे हैं।

खुद ही खोल दी पोल

अगले दिन जो हुआ, उसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि मंगरु खुद ही गांव में घूम-घूमकर कहने लगा कि उसने खरगोश नहीं, बल्कि कुत्ते का मांस बेचा था। यह सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

विरोध पर धमकी और फरारी

जब गांव वालों ने उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और बाद में गांव से फरार हो गया। इसी दौरान एक खेत में कुत्ते का कटा हुआ सिर और हड्डियां मिलने से पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

गांव में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पूरे गरहिया गांव में भारी गुस्सा और डर का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने गरहिया थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस क्या कह रही है

इस मामले में थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Congress meeting in kekri

केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

2

2