KBP Times

Women’s Asia Cup क्रिकेट; भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया, स्मृति मंधाना ने खेली शतकीय पारी

indian women cricket win the match

Women Cricket : दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट भारतीय महिला टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। मंधाना की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत ने सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया

भारतीय टीम ने गुरुवार को पारवप्ले में बिना विकेट खोए 60 रन बनाए। यह महिला टी-20 एशिया कप में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर भी भारत ही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 65 रन बनाए थे।

स्मृति 18 शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना 18 शतकों के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।

स्मृति ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें – BCCI बैठक में टीम इंडिया के खेल प्रदर्शन की समीक्षा, 2027 के विश्वकप पर भी चर्चा

यह भी देखें -जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2