KBP Times

BCCI बैठक में टीम इंडिया के खेल प्रदर्शन की समीक्षा, 2027 के विश्वकप पर भी चर्चा

Indian cricket team

BCCI Meeting : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आज मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर गुरुवार को रिव्यू मीटिंग के लिए मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे। उनके साथ हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेड वीवीएस लक्ष्मण भी पहुंचे। बैठक में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा होगी, जबकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। मीडिया में कई रिपोर्टों के अनुसार, यह रिव्यू मीटिंग पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद होनी थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के दौरे के कारण इसमें देरी हुई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी बैठक में शामिल हैं।

भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारा

बता दें कि डिफेंडिंग टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार मिली थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी भारत 4-0 से हार गया। नॉटिंघम में टीम को 125 रन से हार मिली, जो सीरीज में उसकी सबसे बड़ी हार थी। इन दोनों सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान थे। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा भारत

अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह टीम में शामिल

बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर कर दिया गया था। ठब्ब्प् ने बताया था कि उन्हें कार्डिफ में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके चलते वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल सके थे, जिसे भारत ने 1-0 से जीता था।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2