KBP Times

विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलित चेहरे को कांग्रेस की स्टूडेंट विंग की कमान

VINOD jakhar

NSUI National President: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानि NSUI में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी हलचल अब थम गई है… राजस्थान से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है… इससे पहले NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए थे…. राहुल गांधी ने दिल्ली में करीब 15 संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए थे. जिसमें सियासी समझ, सोशल मीडिया सक्रियता, गुटबाजी से दूरी, विचारधारा की मजबूती और संगठन के प्रति समर्पण जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई जिसके बाद अब कांग्रेस के छात्र संगठन को विनोद जाखड़ के रूप में अपना युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. अब तक कोई राजस्थान का युवा इस पद पर नहीं रहा है. NSUI अध्यक्ष पद की लिस्ट से निर्मल चौधरी का नाम पहले ही बाहर कर दिया गया था… जबकि निर्मल चौधरी को सचिन पायलट गुट का माना जाता है. निर्मल चौधरी अक्सर अपनी रील बाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील खूब वायरल होती है चाहे फिर वो उनके रवैये को लेकर हो या फिर उनकी बयानबाजी को लेकर हो. लेकिन, अंदरखाने चर्चा है कि निर्मल चौधरी को उनकी रीलबाजी महंगी पड़ गई है.

यह भी पढ़ें : भारतीय वायुसेना का अचंभित कर देने वाला एयर शो जयपुर में आज

विनोद जाखड़

विनोद जाखड़ मूलतः विराटनगर के मेड़ गांव के रहने वाले हैं। से जाखड़ लंबे समय से एनएसयूआई में बतौर राष्ट्रीय सचिव कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, गुजरात, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में बतौर प्रभारी कार्य किया हैं। विनोद जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रथम अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष रहे। वे यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनने से पूर्व राजस्थान कॉलेज के भी छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। जाखड़ वर्ष 2018 और 2023 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी इंटरव्यू दे चुके हैं।

सादगी भरा व्यक्तित्व

विनोद जाखड का व्यक्तित्व सादगी भरा है. अपनी सादगी के लिए जाने जाने वाले विनोद जाखड़, राजस्थान यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद जेल जाने से चर्चा में आए थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले, विनोद छैन्प् के प्रदेश अध्यक्ष थे. राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद से ही विनोद जाखड़ एनएसयूआई में शामिल हो गए थे और छात्र हितों के लिए संघर्ष करते रहे है. चुनाव जीतने के बाद उनकी सादगी और छात्रों के बीच अच्छी पकड़ के चलते जाखड़ कांग्रेस के कई नेताओं के नजदीकी माने जाते हैं.

सचिन पायलट समर्थक 

सचिन पायलट के समर्थक विनोद जाखड़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन का चीफ बनाने को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पायलट अपने समर्थक नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पद दिलाने में कामयाब रहे हैं। इसे उनके समर्थकों के लिए भी मैसेज माना जा रहा है।

दलित युवा नेता को प्रमोट की भी सियासत

राजस्थान में युवा दलित नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने के पीछे कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले वर्ग को मैसेज से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके प्रदेश की राजनीति के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी मैसेज देने का प्रयास माना जा रहा है।

कितने पढ़े-लिखे हैं  जाखड़?

विनोद जाखड़ ने पॉलिटिकल साइंस से बीए की और फिर उन्होंने साल 2017 में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) से MA की पढ़ाई की. फिलहाल वह राजस्थानी लैंग्वेज में MA कर रहे हैं. साल 2014 में विनोद जाखड़ राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए थे और फिर साल 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए NSUI से टिकट मांगा था लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में लगभग 15 संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए, जिसमें NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने इंटरव्यू में दावेदारों से विस्तृत सवाल-जवाब किए. चर्चा में सियासी समझ, सोशल मीडिया पर सक्रियता, गुटबाजी से दूर रहने की क्षमता, विचारधारा की मजबूती और संगठन के प्रति समर्पण जैसे पहलुओं पर फोकस रहा.

यह भी देखें : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने स्थगित किया धरना, वकील अब भी अड़े

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2