KBP Times

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिली राहत, तेजी के साथ खुला शेयर बाज़ार

business

Business News:  कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके चलते आज शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार दिख रहा है। शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक (1.07%) चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 240 अंक (1.04%) की तेजी है, यह 23,240 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान युद्ध को लेकर बनी चिंताओं को कम करने के प्रयासों के बीच यह तेजी आई है। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स पिछले सत्र में 2.6% गिरने के बाद आज 0.3% चढ़ा है। पिछले सत्र में मध्य पूर्व में एनर्जी इंफ्रा पर हुए हमलों ने युद्ध के लंबे समय तक पड़ने वाले आर्थिक असर को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से राहत मिली है। ऐसे में एशियाई बाज़ार जोश में दिख रहे हैं।

आज छुट्टी की वजह से बंद, नहीं होगी कोई कैश ट्रेडिंग

कल S&P 500 फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिली। जबकि, इसका मेन बेंचमार्क 1% की गिरावट से उबरते हुए 0.3% ऊपर बंद होने में कामाब रहा। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। जापानी बाज़ार आज छुट्टी की वजह से बंद हैं। इसका मतलब है कि एशियाई समय के दौरान ट्रेजरीज़ में कोई कैश ट्रेडिंग नहीं होगी। इस बीच इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह युद्ध लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा तेज़ी से खत्म होगा,क्योंकि ईरान अब न तो यूरेनियम को एनरिच कर पा रहा है और न ही बैलिस्टिक मिसाइलें बना पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इज़रायल अब एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाएगा। जमीन पर अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वह “कहीं भी सैनिक नहीं भेज रहे हैं।” इन बयानों के बाद अमेरिकी शेयरों में आई गिरावट कुछ कम हुई।

ईरानी तेल पर प्रतिबंध हटेंगे

हर भू-राजनीतिक खबर पर ट्रेडरों की बारीकी से नजर है, ताकि यह अंदाज़ा लगाया जा सके कि ईरान में युद्ध कब तक चलेगा और क्या तनाव और बढ़ेगा। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अमेरिका बढ़ती एनर्जी कीमतों को कम करने की कोशिश में ईरानी तेल पर लंबे समय से लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहा है। गुरुवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस की तेल और गैस के निर्यात पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है। दुनिया भर के डेट मार्केट बाज़ार में निवेशकों ने ब्याज दरों में बढ़त की उम्मीद के साथ दांव लगाना शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के सरकारी बॉन्ड पर यील्ड बढ़ गई है। निवेशकों को लग रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे में केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : शेयर मार्किट में गिरावट का दौर, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली

एशियाई इंडेक्सों पर एक नजर

गिफ्ट निफ्टी 83 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,211 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई बाज़ार आज बंद है। स्ट्रेट टाइम्स 5.06 अंक यानी 0.10 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 4,960 के आसपास कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में भी कमजोरी है। फिलहाल ये 159.58 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 25,343 के आसपास दिख रहा है। ताइवानी बाजार में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हालांकि कोस्पी में 0.57 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, शांघाई कंपोजिट 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी देखें : जयपुर में किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बड़ी पहल | 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2