KBP Times

शेयर मार्किट में गिरावट का दौर, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली

Business

Share Market down: पश्चिम एशिया में युद्व अभी जारी है और इसके असर से भारत सहित एशिया के शेयर मार्किट में गिरावट का दौर जारी है। एक दिन पहले ही भारतीय शेयर मार्किट में तेजी दिखाई दी थी और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी रही थी लेकिन शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1800 अंक (2.35) गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक (2.20) की गिरावट है, यह 23,250 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

बाजार गिरने की बड़ी वजहें

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर। कच्चे तेल के दाम बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

HDFC बैंक शेयर 5% गिरा

HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- “पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते। चक्रवर्ती के जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे।

अब ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल का हाल 

1. एशियाई बाजार में गिरावट

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.31% गिरकर 5,847 पर ट्रेड कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.47% गिरकर 53,875 पर आ गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% गिरकर 25,608 पर ट्रेड कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% नीचे 4,024 पर ट्रेड कर रहा है।

2. अमेरिकी बाजार में 18 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 768 अंक (1.63%) गिरकर 46,225 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 22,152 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 91 अंक (1.36%) गिरकर 6,624 पर बंद हुआ।

3. क्रूड की कीमतें 5% बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकली

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम आज 4% से ज्यादा बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। मार्केट अब उन तेल टैंकरों पर ज्यादा रिस्क मान रहा है जिन्हें हॉर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरना पड़ता है। ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग की वजह से टैंकरों की आवाजाही पर असर पड़ा है, जिससे इंश्योरेंस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें :  सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार; लगातार तीसरे दिन भी तेजी

सेंसेक्स कल 76,704 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 18 मार्च को तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज प्ज् और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।

यह भी देखें : “मुझे लोगों ने अध्यक्ष बनाया है…” | बेनीवाल पर राजाराम मील का बड़ा पलटवार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2