KBP Times

शेयर बाजार की रौनक खत्म, Sensex 798 अंक गिरा, पहले घंटे में ही 85000 करोड़ साफ

sensex down in market

Sensex : अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान के बीच चल रहे युद्व की वजह से घरेलू स्टॉक मार्केट की रौनक गायब हो गई है। निवेशकों की घबराहट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex  और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार रख नहीं पाए और धड़ाम हो गए। पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फार्मा और ऑयल एंड गैस ने दबाव बनाया हुआ है जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 प्रतिशत से अधिक टूट गए। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक ऊपर है तो मेटल और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है।

खरीदारी का रुझान 

मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान तो है लेकिन स्मॉलकैप शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 85 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत इस उठा-पटक में 85 हजार करोड़ रुपये कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई Sensex  फिलहाल 230.83 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 73,088.72 और निफ्टी 53.80 प्वाइंट्स कमजोरी के साथ 22,659.30 पर है। शुरुआती कारोबार में Sensex  73,588.75 तक पहुंचा था जिससे 798.26 प्वाइंट्स टूटकर यह 72,790.49 तक आ गया था तो निफ्टी भी 22,798.25 के इंट्रा-डे हाई से 236.30 प्वाइंट्स फिसलकर 22,561.90 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में 85 हजार करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 02 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,22,37,484.54 करोड़ था। आज यानी 06 अप्रैल 2026 को मार्केट की गिरावट में यह 4,21,52,477.60 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 85,006.94 करोड़ घट गई है।

यह भी पढ़ें : Economist ने दी चेतावनी- युद्व 40 दिन से अधिक चला तो मंहगाई आसमान छूएगी

सेन्सेक्स के 12 शेयर ग्रीन

Sensex  पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से फिलहाल 12 ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा ग्रुप की ट्रेंट और टाइटन में है। सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-बीएसई पर आज 3902 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1829 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1857 में गिरावट का रुझान है और 216 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 42 शेयर एक साल के हाई और 61 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 166 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 115 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

यह भी देखें : राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2