KBP Times

20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील पर PAN नंबर आवश्यक नहीं, आयकर विभाग ने दी राहत

PAN necessary

Income Tax : यदि प्रोपर्टी खरीद रहे हैं और वो 20 लाख रुपये से कम की है तो आपको PAN कार्ड की जरुरत नहीं होगी। नए आयकर नियम के मुताबिक 20 लाख रुपए से कम वैल्यू की प्रॉपर्टी डील पर पेन अनिवार्य नहीं होगा. हालांकि, 20 लाख रुपए या उससे ज्यादा की खरीद-बिक्री में PAN  देना जरूरी रहेगा. इसके अलावा गिफ्ट और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट को भी पेन नियम के दायरे में लाने का प्रस्ताव है.

आयकर का नया ड्राफ्ट

आयकर विभाग ने नए आयकर अधिनियम के तहत ड्राफ्ट आयकर नियम 2026 जारी किया हैं. इन प्रस्तावित नियमों में प्रॉपर्टी लेनदेन के दौरान PAN को लेकर अहम बदलाव का सुझाव दिया गया है. अब तक अगर किसी अचल संपत्ति, जैसे घर या जमीन की खरीद या बिक्री 10 लाख रुपए से ज्यादा होती थी, तो PAN  देना अनिवार्य था. लेकिन नए ड्राफ्ट नियम में इस लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है. नए ड्राफ्ट नियम का मकसद छोटे लेनदेन पर कंप्लायंस का बोझ कम करना और बड़ी डील्स में पारदर्शिता बनाए रखना है. जानकारों के अनुसार यह बदलाव प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखकर किया गया है. उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए की मौजूदा लिमिट अब कई शहरों में छोटे लेनदेन के लिए भी लागू हो जाती थी, जिससे कंप्लायंस प्रोसेस जटिल हो जाता है. यह कदम छोटे और मिड-रेंज प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए राहत देगा, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जहां प्रॉपर्टी की कीमतें आमतौर पर कम होती हैं.

निगरानी पर जोर

भले ही छोटी डील्स में राहत दी जा रही है, लेकिन 20 लाख रुपए से ऊपर के लेनदेन में पेन अनिवार्य रहेगा. इससे बड़ी डील्स की बेहतर निगरानी संभव होगी और रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेन के जरिए प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन को टैक्स रिकॉर्ड से जोड़ने से भविष्य में टैक्स जांच की संभावना कम होगी. लेकिन इसके लिए डॉक्युमेंट्स का सही होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी फिर मंहगी, आम आदमी की खरीद से हुई दूर

अभी ड्राफ्ट चरण में हैं नियम

नए नियम अभी ड्राफ्ट रूप में हैं और अंतिम निर्णय से पहले इनमें बदलाव संभव है. अगर ये नियम लागू होते हैं, तो प्रॉपर्टी लेनदेन के दौरान पेन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी देखें : Jaipur: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2