KBP Times

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर निवेशक भी परेशान

Investors in share market

Investors : मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में रोज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। निवेशक इसीलिए परेशान भी हैं। रुपया दबाव में है. सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल चुका है. ऐसे में हर निवेशक के मन में एक ही सवाल है कि अब क्या करें? पैसा कहां लगाएं? किस एसेट क्लास पर भरोसा करें? सबसे बड़ी बात यह है कि निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार में उनका भरोसा कायम दिखा है।

कच्चा तेल आखिर जाएगा कहां?

बाजार चाहे भारतीय हो या एशियाई इन दिनों सुबह की शुरुआत ही कच्चे तेल की कीमतों से हो रही है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच हर निवेशक जानना चाहता है कि आखिर तेल कहां जाएगा? एक्सपर्ट्स के सामने दो सवाल खडे हैं पहला, क्या कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल की तरफ जाएगा? यानी जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम बढ़ेगा. दूसरा, क्या सीजफायर की उम्मीदें मजबूत होंगी और तेल 85 डॉलर प्रति बैरल की तरफ लौटेगा? बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा तेल पहले 110 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू सकता है. वहीं कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि तेल 85 डॉलर प्रति बैरल की तरफ लौट सकता है। .

क्या 150 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल?

विदेशी ब्रोकरेज हाउस लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि हालात बिगड़े तो तेल में बड़ी तेजी आ सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक नहीं पहुंचेगा. उनका तर्क है कि वैश्विक मांग पहले से कमजोर है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रणनीतिक तेल भंडार जारी किए जा सकते हैं. यानी दो-तिहाई एक्सपर्ट्स को नहीं लगता कि फिलहाल तेल में इतना बड़ा विस्फोट देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : देश में बढ़ी पेट्रोल-डीजल और घटी रसोई गैस की डिमांड

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

2

2