KBP Times

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Nora Fatehi

Nora Fatehi : अपने दमदार डांस मूवमेंट और ड्रेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली नोरा फतेही इस बार चर्चा की वजह उनका शानदार आउटफिट बना है। फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच पर आने से पहले ही नोरा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं. इसकी बड़ी वजह था उनका गाना सिलीर सिलीर, जो फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल 2026 के आधिकारिक एल्बम का हिस्सा है।

सुर्खियों में क्यों आईं नोरा

सिलीर सिलीर गाने में नोरा के डांस के साथ जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह था उनका लाल रंग का ग्लैमरस आउटफिट. इस खास लुक को फैशन डिजाइनर वैष्णवी बाला ने डिजाइन किया जो फैशन लेबल बालाव की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं.हाल ही में वैष्णवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस अनोखे आउटफिट को बनाने में कितनी मेहनत लगी थी।

5 टी-शर्ट, एक जैकेट और पैंट से बना पूरा लुक

वैष्णवी ने बताया कि यह आउटफिट पूरी तरह नए कपड़े से नहीं बनाया गया था, इसके लिए पहले से मौजूद कपड़ों को नए तरीके से तैयार किया गया. उन्होंने पांच टी-शर्ट, एक जैकेट और एक पैंट को अलग-अलग हिस्सों में काटकर फिर से डिजाइन किया. आगे उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें काफी समय और मेहनत लगी. वैष्णवी के मुताबिक, स्कर्ट को उन्होंने खुद सिर्फ दो दिनों में तैयार किया था. वहीं, जैकेट में लगाया गया एक खास जिपर पूरे लुक को नया और स्टाइलिश बनाने में अहम साबित हुआ.

2022 से देख रही थीं इस मौके का सपना

वीडियो में वैष्णवी बाला ने कहा कि फीफाके लिए कपड़े डिजाइन करना उनके लिए सपना सच होने जैसा था. उन्होंने बताया कि वो 2022 से ही इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती थीं. जब फीफा के लिए डिजाइन करने का मौका मिला, तो उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे खास मौका माना.

यह भी पढ़ें : फैशन की दुनिया में छाया है ‘मिंट ग्रीन’ का जादू, निखारता है सौन्दर्य

यह भी देखें: “हम पढ़ने आए हैं या कमाई का जरिया बनने?”, कोटा में छात्रों का फूटा गुस्सा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2