KBP Times

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

IT Shares in market

IT Shares : अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने के समाचार ने दुनिया भर के शेयर बाजार में राहत की संास ली थी और माना जा रहा था कि अब शेयर बाजारों में गिरावट थमेगी लेकिन आज यानी 19 जून को भारतीय शेयर बाजार में फिर गिरावट है। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह

1. आईटी शेयर्स में बिकवाली

ग्लोबल आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाकर कमजोर डिमांड की बात कही है। इससे भारतीय आईटी कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई और निफ्टी आईटी इंडेक्स 6 फीसदी तक टूट गया। इंफोसिस 8 फीसदी, टेक महिंद्रा 6.3 फीसदी, टीसीएस 6फीसदी, एचसीएल टेक 5.3 फीसदी और विप्रो 3.6 फीसदी तक लुढ़क गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी माना है कि भारतीय आईटी सेक्टर के लिए फिलहाल डिमांड का आउटलुक कमजोर है।

2. विदेशी निवेशकों का यू-टर्न

भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार हो रही बिकवाली ने दबाव को और बढ़ा दिया। बुधवार को मामूली खरीदारी करने के बाद, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को फिर से कैश मार्केट में 1,025 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। बाजार से पैसा निकालने के कारण घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट भी कमजोर हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 9283 191 2.36%
निक्केई (जापान) 71315 261 0.37%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23925 -387 -1.59%

कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51565 72 0.14%
नैस्डैक 26518 496 1.91%
S&P 500 7501 80 1.08%

कल FII ने 1025 करोड़ की बिकवाली की थी

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 8 दिन बीते 30 दिन
DII 3516 8267 1 लाख
FII/FPI -1025 -1473 -77,969

 

भारतीय शेयर बाजार में कल रही थी तेजी

शेयर बाजार में 18 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 254 अंक की तेजी के साथ 77,410 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंकों की तेजी रही, ये 24,168 पर बंद हंआ था।

यह भी पढ़ें : NSE IPO में शेयर की कीमत बढ़ी, SBI को जबरदस्त रिटर्न

यह भी देखें: हम पढ़ने आए हैं या कमाई का जरिया बनने?”, कोटा में छात्रों का फूटा गुस्सा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने क्या कहा?

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

2

2