KBP Times

देश में बढ़ी पेट्रोल-डीजल और घटी रसोई गैस की डिमांड

LPG and petrol diesel crises

LPG : ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में शिपिंग बाधाओं के कारण भारत को सबसे बड़े एलपीजी आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का लगभग 90 फीसदी आयात करता है, जिसमें अधिकांश आपूर्ति मीडिल ईस्ट देशों से होती है। लेकिन वहीं मई माह में हालात सामान्य की ओर लौटे और एलपीजी की खपत में तेज गिरावट देखने को मिली है.

तेल की मांग में तेजी

देश में पिछले माह मई के दौरान तेल की मांग में इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोलियम योजना एवं एनालिसिस सेल के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की खपत अप्रैल के 1.947 करोड़ टन से बढ़कर मई में 1.993 करोड़ टन हो गई। पेट्रोलियम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, डीजल और पेट्रोल की मांग में मजबूती बनी रही, जबकि एलपीजी की खपत लगातार दबाव में रही है. मई में एलपीजी की खपत घटकर 21.3 लाख टन रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26.8 लाख टन थी. अप्रैल में एलपीजी की खपत 22.1 लाख टन और मार्च में 23.8 लाख टन रही थी.

संकट के दौर में बढ़ी मांग

ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में शिपिंग बाधाओं के कारण भारत को दशकों के सबसे बड़े एलपीजी आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ रहा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का लगभग 90 फीसदी आयात करता है, जिसमें अधिकांश आपूर्ति मीडिल ईस्ट देशों से होती है।

फ्यूल की कीमतों में 4 बार इजाफा

एनालिस्ट्स का मानना है कि मई में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार की गई बढ़ोतरी के बावजूद मांग मजबूत रही है. हालांकि, आने वाले महीनों में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर मांग पर दिखाई दे सकता है. अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट में भी कमजोरी देखने को मिली है. छंचीजीं की बिक्री मई 2025 के 9.5 लाख टन से घटकर 6.7 लाख टन रह गई, जबकि सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले  की खपत 39% गिरकर 5.2 लाख टन पर आ गई. वहीं, विमानन ईंधन की खपत लगभग स्थिर रही और मई में 7.8 लाख टन दर्ज की गई. फ्यूल ऑयल की खपत सालाना आधार पर 24% बढ़कर 6.3 लाख टन हो गई. कुल मिलाकर भारत की ईंधन मांग में ग्रोथ दर्ज हुई, लेकिन LPG की आपूर्ति चुनौतियां और जियो-पॉलिटिक्स टेंशन एनर्जी मार्केट के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपये और नहीं गिरेगा, गोल्डमैन ग्रुप का भरोसा

यह भी देखें : जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2