KBP Times

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

Rahul Gandhi Birthday

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देशभर के तमाम बड़े नेता उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कांग्रेस राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कई शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इसी बीच एक तस्वीर यूपी के वाराणसी से सामने आई है. जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन का अनोखे तरीके से जश्न मनाया. वाराणसी की गंगा तट पर राहुल गांधी के पोस्टर का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया गया. खास बात यह है कि इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया था. जिसने एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब पकड़ी हुई थी.कार्यकर्ताओं ने दूध से राहुल के पोस्टर का अभिषेक कर लड्डू का केक भी काटा.

BJP ने क्या कहा?
राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर भगवान परशुराम के रूप में दिखाने और दूध से अभिषेक करने पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उनको दूध पिला दें, ये तो समझ में आता है. लेकिन भगवान के रुप में प्रतिस्थापित करना, ये उचित नहीं है. कोई भी इंसान हो उनकी तुलना भगवान से कहां हो सकती है? राजनीतिज्ञों को इस तरह के प्रयोजन से बचना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बुद्धी पर पत्थर पड़ गया है. भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं. भगवान परशुराम की बराबरी करना राहुल गांधी को काफी महंगा पड़ेगा. ये हो ही नहीं सकता। जो सनातन विरोधी है वो कैसे भगवान परशुराम की बराबरी के बारे में सोच सकता है?

“आपकी निरंतर लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया”
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि एक ऐसे दौर में, जहां अधिकांश लोग चुप रहना चुनते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज़ उठाई है जिसे आप सही मानते हैं. अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी निरंतर लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. आपने लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का कठोर माध्यम नहीं है, बल्कि बदलाव लाने का एक सशक्त साधन भी है, जो सिद्धांतों और संवेदनशीलता से संचालित हो सकता है. ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही पूरी एक पीढ़ी के लिए आप जनरेशन Z की आवाज़ बनकर उभरे हैं-एक ऐसे नेता, जो सुनते हैं, समझते हैं, लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनकी आकांक्षाओं को मुखर करते हैं. एक अधिक दयालु, न्यायपूर्ण और समतामूलक भारत के निर्माण के लिए, और हर दिल में “मोहब्बत की दुकान” बसाने के इस प्रयास के लिए, आपको हमेशा शक्ति, सफलता और खुशियों की शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2